लाइव न्यूज़ :

बिहार में बीजेपी को चाहिए दो उपमुख्यमंत्री पद! नीतीश बने रहेंगे सीएम, भाजपा की महत्वपूर्ण मंत्रालयों पर नजर

By हरीश गुप्ता | Updated: November 12, 2020 06:52 IST

बिहार चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. ये जरूर है कि बीजेपी की नजर अहम मंत्रालयों पर रहेगी. साथ ही नित्यानंद राय को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी नेतृत्व नहीं चाहता कि किसी प्रयोग के फेर में नीतीश कुमार फिर राजद-कांग्रेस की ओर चले जाएं सत्ता में भागीदारी पर हो सकता है विवाद, भाजपा अब अपनी बिहार ईकाई में युवा पीढ़ी को नेतृत्व थमाना चाहती है

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा चाहती है कि इस बार उसे उपमुख्यमंत्री के दो पदों के साथ-साथ महत्वपूर्ण मंत्रालय भी दिए जाएं. बिहार में वरिष्ठ सहयोगी जदयू से चार फीसदी ज्यादा वोटों (19.46%) और 31 अतिरिक्त सीटों पर जीत के बावजूद भाजपा ने नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाए रखने का फैसला कायम रखा है.

भाजपा ने इस बार 74 सीटें जीती हैं, जबकि जदयू के खाते में केवल 43 सीटें आईं. तमाम अटकलों के बीच गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा ने जदयू के साथ गठबंधन पर कायम रहने का फैसला किया है. भाजपा नेतृत्व नहीं चाहता कि किसी और प्रयोग के फेर में नीतीश कुमार फिर राजद-कांग्रेस के खेमे में चले जाएं.

वैसे चुनाव परिणाम आ जाने के बाद अब भाजपा और जदयू के बीच विवाद के अनेक मुद्दे सामने आने की आशंका यथावत कायम है. सबसे अहम मुद्दा है सत्ता में भागीदारी का. भाजपा अब अपनी बिहार ईकाई में भी परिवर्तन कर युवा पीढ़ी को नेतृत्व थमाना चाहती है.

नित्यानंद राय बनाए जाएंगे उपमुख्यमंत्री!

संकेत मिले हैं कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को उपमुख्यमंत्री बनाकर बिहार भेजा जा सकता है ताकि वक्त गुजरने के साथ मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की जगह ले सकें.

चुनावों के दौरान बिहार में 200 से ज्यादा रैलियों को संबोधित करने वाले नित्यानंद यादव समाज में भाजपा के मुख्य नेता बनकर उभरे हैं. भाजपा चाहती है कि उसके नये साथी विकासशील इंसाफ पार्टी (वीआईपी) को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिले.

चिराग पासवान पर पेंच

नीतीश कुमार चाहते हैं कि भाजपा आलाकमान लोजपा नेता चिराग पासवान को पुनर्स्थापित करने का कोई प्रयास न करे. चिराग की पार्टी कम से कम 20 सीटों पर जदयू की हार का कारण बनी है.

चिराग की पार्टी को छह प्रतिशत वोट मिले. नीतीश नहीं चाहते कि रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट लोजपा को दी जाए. यह गुत्थी सुलझने तक जदयू मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारचिराग पासवानजेडीयूनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया