बिहार: नीतीश कुमार की यात्रा की सियासत पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- उन्हें अब कांवड़ यात्रा निकालनी चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 24, 2022 04:20 PM2022-12-24T16:20:44+5:302022-12-24T16:22:36+5:30

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि सामाजिक सुधार के बदले अपनी पार्टी में सुधार के लिए यात्रा निकालनी चाहिए। वहीं, शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन लोकसभा में भाजपा की बड़ी जीत होगी।

Bihar: BJP took a jibe at the politics of Nitish Kumar's visit, said- he should now take out the Kanwar Yatra | बिहार: नीतीश कुमार की यात्रा की सियासत पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- उन्हें अब कांवड़ यात्रा निकालनी चाहिए

बिहार: नीतीश कुमार की यात्रा की सियासत पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- उन्हें अब कांवड़ यात्रा निकालनी चाहिए

Highlightsमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा नए साल में होगी और वह जनता के बीच कई मुद्दे लेकर जाएंगेपूर्व मंत्री जीवेश मिश्र ने भी तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अब कांवड़ यात्रा निकालनी चाहिएविजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सामाजिक सुधार के बदले अपनी पार्टी में सुधार के लिए यात्रा निकालनी चाहिए

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य में यात्रा पर निकलेंगे। इसकी पुष्टी जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने कर दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा नए साल में होगी और वह जनता के बीच कई मुद्दे लेकर जाएंगे। इनमें एक समाज सुधार का भी मुद्दा होगा। वहीं, अब इसको लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि सामाजिक सुधार के बदले अपनी पार्टी में सुधार के लिए यात्रा निकालनी चाहिए। वहीं, शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन लोकसभा में भाजपा की बड़ी जीत होगी। पूर्व मंत्री जीवेश मिश्र ने भी तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार को अब कांवड़ यात्रा निकालनी चाहिए।

बताया जा रहा है कि अपनी यात्रा के दौरान नीतीश राज्य भर में घूमकर लोगों यह समझाने का प्रयास करेंगे कि महागठबंधन सरकार की वर्तमान में कौन-कौन सी योजना संचालित हो रही है। इसके साथ ही अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताएंगे। इसके साथ ही वो लोगों को शराबबंदी के फायदे गिनाकर इस पर फीडबैक भी लेंगे। 

मुख्यमंत्री के इस यात्रा को लेकर जदयू नेता के तरफ से रोड मैप तैयार कर लिया गया है। लोकसभा चुनाव में अब करीब 15 महीने का ही वक्त बचा है। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में जाने और विपक्ष को एकजुट करने को लेकर जुट गए हैं। लेकिन, इससे पहले वो बिहार के लोगों से घूम- घूमकर अपने बारे में फीडबैक लेना चाहते हैं। 

राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था, शराबबंदी समेत अन्य मुद्दों पर लगातार बीजेपी नीतीश को घेर रही है। ऐसे में सीएम यात्रा निकालकर सरकार की छवि ठीक करने की सोच रहे हैं। 

इसबीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जयसवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यात्रा करें अच्छी बात है, लेकिन जहरीली शराब से जो लोग मरे हैं और जिनके बच्चे अनाथ हो चुके हैं, अगर उनके बारे में भी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके लिए कुछ कर दें तो बेहतर होता। 

वहीं, नीतीश कुमार के दौरे पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा नीतीश कुमार पार्टी के अंदर सुधार कर लें। पार्टी के अंदर जो समाज सुधार करने के बाद बाहर निकलकर लोगों को समझाएंगे तो ज्यादा सार्थक होगा।

Web Title: Bihar: BJP took a jibe at the politics of Nitish Kumar's visit, said- he should now take out the Kanwar Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे