लाइव न्यूज़ :

बिहार भाजपाः नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का किया ऐलान, 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा चुनाव पर फोकस

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2023 18:28 IST

Bihar BJP: सम्राट चौधरी दिल्ली से आज पटना पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। 

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सम्मान समारोह में भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया। 2024 में लोकसभा की सभी सीटों पर जीत और 2025 में भाजपा की सरकार बनाने का प्रण लिया।

पटनाः बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज से बिहार में कमान को संभाल लिया है। प्रदेश कार्यालय में आज पूरे धूमधाम से उनकी ताजपोशी की गई। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने एक भव्य समारोह में सम्राट चौधरी को प्रभार सौंप दिया।

 

इससे सम्राट चौधरी दिल्ली से आज पटना पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहीं प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह के होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अधिकारिक कक्ष में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान सम्राट चौधरी एक-एक नेता से मिले और बधाई स्वीकार किया।

सम्मान समारोह में भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प लिया। साथ ही 2024 में लोकसभा की सभी सीटों पर जीत और 2025 में भाजपा की सरकार बनाने का प्रण लिया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंच पर बैठे सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को धन्यवाद देता हूं।

साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व का इस जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने संजय जयसवाल को विशेष तौर पर धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने 3 वर्ष से अधिक समय के कार्यकाल में भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया है। हमें पूर्ण आशा व विश्वास है कि पूरी टीम हमारा मार्गदर्शन करेगी। नेतृत्व का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

सम्राट ने कहा कि लक्ष्य बड़ा स्पष्ट है। अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नड्डा जी को हम आश्वस्त करते हैं कि बिहार में सिर्फ भाजपा दिखेगी। उन्होंने कहा कि मैं तो उस परिवार से आता हूं, मेरे पिताजी कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे। उन्हें विरोधी दल का नेता भी नहीं बनाया गया, प्रदेश अध्यक्ष भी नहीं बनाया। मैं तो धन्य हूं। पार्टी के अंदर हमें सम्मान दिया गया।

पहले विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाया फिर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि समता पार्टी को नीतीश कुमार ने नहीं बनाया, बल्कि मेरे पिताजी (शकुनी चौधरी) ने समता पार्टी बनाई थी और नीतीश कुमार ने अवैध कब्जा कर लिया। उस अवैध कब्जा को उखाड़ कर फेंक देंगे।

नीतीश कुमार अब तो आपका नाम भी लेने में शर्म आती है। ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में बिहार है। अब तो बुजुर्ग भी हो गए हैं। अब तो आग्रह करेंगे कि चलिए कल्याण बिगहा, वहां पर हम लोग कुटिया बनवा देंगे। भाजपा कार्यकर्ता उनका कुटिया बना देंगे। मैं लोगों के बीच में कहता हूं कि बिहार में नीतीश कुमार को हटा दीजिए और भाजपा के किसी मंडल अध्यक्ष को ही मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दे दें।

वह नीतीश कुमार से अच्छा काम करेगा। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, सैय्यद शाहनवाद हुसैन सहित भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

टॅग्स :Bihar BJPPatnaनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम