लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2022 14:30 IST

भाजपा के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं. उन्हें धमकी देने वाले लोग कौन हैं, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

Open in App

पटना: भाजपा के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल को जान से मारने की धमकी मिली है. विधानसभा के मॉनसून मानसून सत्र की बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक ने आज इस बात का खुलासा किया है. बचौल का कहना है कि उन्हें बीती रात रात के करीब 10:38 में उन्हें धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई.

उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने उनकी मां को भी भद्दी गालियां दी. सुरक्षा मिलने के बावजूद मुझे इस तरह के फोन आना काफी चिंताजनक है. 

उन्होंने कहा कि एक बार पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसको लेकर सचिवालय थाना में केस किया था और अभी मु’वाई’ श्रेणी की सुरक्षा भी मिली हुई है. बचौल ने बताया कि विधानसभा में भाग लेने के लिए पटना आ रहे थे, उसी क्रम में फोन कर गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. 

उन्होंने कारणों के बारे में बताते हुए कहा कि जेहादियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, इसलिए धमकी दी गई है. बचौल ने कहा कि मैं इस तरह की धमकी से डरने वाला नहीं हूं. कोई जरुर कायर आदमी है, जिसे सामने से बोलने की हिम्मत नही है और मुझे फ़ोन कर डराने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष को भी इस मामले की जानकारी दी है. 

धमकी देने वाले कौन लोग हैं? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह तो जांच का विषय है. यहां बता दें कि हरिभूषण ठाकुर बचौल और भाजपा के हिंदुत्ववादी हार्डलाइनर विधायक के तौर पर जाने जाते हैं. वह अक्सर ही अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं. 

हाल ही में अग्निपथ आंदोलन को लेकर हुए बवाल के बीच कहा था कि जो लोग हंगामा कर रहे हैं वह देशद्रोही और जेहादी हैं. उन्होंने एक बार कहा था कि देश से मुलसमानों की वोटिंग राइट खत्‍म की जानी चाहिए. जिसपर काफी बवाल भी हुआ था.

टॅग्स :बिहार समाचारभारतीय जनता पार्टीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ