लाइव न्यूज़ :

राजद के साथ जाने पर मुख्यमंत्री पद हाथ से जाता देख जदयू ने बदला राग, भाजपा-जदयू के बीच संबंधों की होने लगी समीक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2022 20:46 IST

सूत्रों की मानें तो जारी सियासी तनातनी के बीच भाजपा और जदयू के बीच संबंधों की समीक्षा होने लगी है। अभी तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद के साथ जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा ने राजद के साथ जाने वाली खबरों का खंडन कियाशिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने भी साफ कहा एनडीए में सबकुछ ठीक-ठाक हैराजद ने कहा- नीतीश कुमार के साथ हम लोग सरकार नहीं बनाएंगे

पटना: बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बड़ी तेजी से बदल रहा हैं। पल-पल बदलती परिस्थति और नेताओं के बयान से सरकार की सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। राजद के साथ जाने की स्थिती में मुख्यमंत्री पद गंवाने की संभावना को देखते हुए नीतीश कुमार बैकफुट पर भी आ सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो जारी सियासी तनातनी के बीच भाजपा और जदयू के बीच संबंधों की समीक्षा होने लगी है। अभी तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश कुमार की पार्टी भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद के साथ जा सकती है।

लेकिन राजद के तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की शर्त लगाए जाने की बात दोहराए जाने के बाद राजद की ओर से बयान आया कि नीतीश कुमार के साथ राजद का कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। इसके बाद शाम होते-होते जदयू का भी जोश ठंडा पड़ गया है और उसके भी सुर नरम पड़ गए हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने अब राजद के साथ जाने वाली खबरों का खंडन किया है। 

वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने भी साफ कह दिया है कि एनडीए में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है। विजय चौधरी ने किसी राजनीतिक उलट-फेर से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी स्थिति नहीं है, जिसका लोग चित्रण कर रहे हैं। यह सामान्य राजनीतिक गतिविधि है। 

भाजपा-जदयू के गठबंधन पर कहा कि अभी हम लोग साथ मिलकर चल रहे हैं। गठबंधन नहीं चलेगा, ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल राजद से जदयू की नजदीकियों की चर्चाओं से संबंधित सवाल पर कहा कि इसका लक्षण मुझे नहीं दिख रहा है।

सूत्रों के अनुसार राज्य में जारी राजनीतिक उठा पटक के बीच राजद के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन देने को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। राजद के वरिष्ठ नेता अलग-अलग सूर में बयान दे रहे हैं। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज यहां तक कह दिया कि अब राजद और जदयू का गठबंधन कभी नहीं हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ हम लोग सरकार नहीं बनाएंगे। सरकार बनाने के लिए नीतीश को आमंत्रण भी हम नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में नहीं आएंगे। हमने उनको आने के लिए कहा ही नहीं है। जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवनंद तिवारी ने कहा कि नीतीश अगर भाजपा से अलग होते हैं तो हम छाती खोलकर उनका स्वागत करेंगे। हालांकि राजद ने साफ कर दिया है कि किसी भी मसले पर पार्टी में अंतिम निर्णय तेजस्वी यादव का ही होगा।

टॅग्स :जेडीयूBJPनीतीश कुमारबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस