लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव के बयान पर भड़का सत्तापक्ष, भाजपा और जदयू नेताओं ने दी ये नसीहत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2021 16:39 IST

बिहार में कोरोना काल में भी राजनीति चरम पर है। तेजस्वी यादव पर भाजपा और जदयू नेताओं ने निशाना साधा है और कहा है कि वे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री देखने के सपने देख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव के फेसबुक लाइव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर होने के बाद सत्तापक्ष का आया जवाब जदयू और भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि तेजस्वी केवल खबरों में बने रहने के लिए निगेटिव राजनीति कर रहे हैंजदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि तेजस्वी दिल्ली में बैठकर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं

पटना: कोरोना संक्रमण से जारी महामारी के बीच बिहार की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा फेसबुक लाइव के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधे जाने के बाद अब सत्तापक्ष ने उनपर तीखा प्रहार किया है. 

तेजस्वी यादव पर जदयू और भाजपा ने हमला बोला है. जदयू ने कहा है कि तेजस्वी सीएम नहीं, पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं. 

जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा, 'काम देखना है तो वर्चुअल नही एक्चुअल देखने बिहार आइए तेजस्वी जी. सपना बिहार के मुख्यमंत्री बनने का और रहना दिल्ली में है. कहीं प्रधानमंत्री का तो नही सोच लिए है? खैर सपने देखने का अधिकार थोड़े ना कोई छीन सकता है. 46 एसी में सोफे पर लेटकर खेलते रहिए बिहार सरकार के खिलाफ ट्वीट-ट्वीट.' 

मंडल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'विधायक निधि जनता के सहूलियत और कोरोना से लड़ने के लिए लिया गया है, विधायक जी. अब आपके जैसे विधायक को क्या करना जो हर आपदा में अपना विधानसभा तो छोड़िए, बिहार ही छोड़ कर भाग जाता है. लोग भगोड़ कहे, लापता कहे या रणछोड, आपको क्या फर्क पड़ता है. ट्वीट और मजे कीजिए दिल्ली में बैठकर.'

भाजपा ओबीसी मोर्चा के निखिल आनंद ने भी बोला हमला

वहीं, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० निखिल आनंद ने कहा है कि तेजस्वी यादव खबरों की सुर्खियों में बने रहने के लिए अति आलोचनात्मक और निगेटिव राजनीति के पर्याय बनते जा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बेहतर नेता विपक्ष बनने के लिए सलाह है कि वे रिएक्टिव की जगह क्रिएटिव और निगेटिव की जगह पॉजिटिव पॉलिटिक्स करें. कितनी हास्यास्पद सी बात है कि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्द्धन जब कोविड की दवा 2डीजी की पहली खेप जारी कर रहे थे तो सरकार और डीआरडीओ को बधाई देने की बजाय तेजस्वी फेसबुक पर कुंठा प्रलाप कर रहे थे.

डॉ० आनंद ने नेता प्रतिपक्ष से अपील करते हुए कहा कि भाई तेजस्वी जी को निगेटिव माहौल बनाकर सतही राजनीति करने की बजाय कोविड के खिलाफ लड़ाई में सरकार के प्रति सहयोगी भूमिका निभाना चाहिए. कोविड के खिलाफ जारी अभियान के बीच तेजस्वी को ऐसे बयानों से बचना चाहिए जिससे आम जनता दिग्भ्रमित और हतोत्साहित हो. कोविड के खिलाफ जाति- धर्म-पार्टी से ऊपर उठकर सामूहिक लड़ाई लडने की जरूरत को तेजस्वी समझें. 

उन्होंने केंद्र सरकार और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को कोविड की नई दवा के लिए बधाई देते हुए कहा कि कोविड के खिलाफ जारी विश्वव्यापी जंग में भारत की अग्रणी भूमिका एक बार फिर साबित हुई है. भारत ने कोविड टीकाकरण के अभियान को बखूबी संचालित किया है और अब 2डीजी दवा की मारक क्षमता कोविड के इलाज में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी. भारत सरकार कोविड के खात्मे के लिए कृतसंकल्पित है. 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वर्चुअल मीटिंग में नीतीश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश जी कुर्सी छोड़ दीजिए और हमें दीजिए. हम आपको दिखाते हैं कि राज्य कैसे चलाया जाता है. राजद नेता ने हमला करते हुए कहा कि बिहार में चोर दरवाजे से सरकार बनाई गई है.

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार समाचारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान