लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिखाए तल्ख तेवर, विपक्ष के विधायकों को फटकार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2021 17:43 IST

Bihar Assembly: शिक्षा मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर राजद विधायक भाई वीरेन्द्र शोर-गुल करने लगे. इस दौरान उन्होंने आसन पर भी सवाल खडे़ किये. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा गुस्से में आ गये.

Open in App
ठळक मुद्देभाई वीरेन्द्र को चेतावनी देते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं करेंगे.अध्यक्ष के सख्त रुख के बाद भाई वीरेन्द्र सीट पर बैठ गये.सीट पर बैठे-बैठे भी वो शोर-गुल करते रहे. 

पटनाः बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाकपा-माले विधायकों ने सदन में पोस्टर लहराये. इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा गुस्से में आ गये और मार्शल को आदेश दिया कि विधायकों के सभी पोस्टर ले लें.

वहीं आसन ने राजद विधायक भाई वीरेन्द्र को सीमा में रहने की चेतावनी दी. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई.वहीं, विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के बाद सदन में तैनात मार्शलों ने पोस्टर लहरा रहे सभी विधायकों से पोस्टर ले लिया. प्रश्नकाल के दौरान भाई वीरेन्द्र ने शिक्षक नियोजन को लेकर सवाल पूछा.

शिक्षा मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर राजद विधायक भाई वीरेन्द्र शोर-गुल करने लगे. इस दौरान उन्होंने आसन पर भी सवाल खडे़ किये. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा गुस्से में आ गये. उन्होंने भाई वीरेन्द्र को चेतावनी देते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं करेंगे.

अगर अपने आप में सुधार नहीं किया तो कार्रवाई करेंगे. आपने अब तक दो बार यह हरकत किया है. तीसरी बार किया तो विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे. अध्यक्ष के सख्त रुख के बाद भाई वीरेन्द्र सीट पर बैठ गये. हालांकि सीट पर बैठे-बैठे भी वो शोर-गुल करते रहे. 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे