लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख पीएम मोदी का शुरू हो चुका है बिहार में धुआंधार दौरा, 29 और 30 मई के बाद फिर 20 जून को आएंगे बिहार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2025 19:09 IST

पीएम मोदी अब जून में फिर बिहार आने वाले हैं। इस संबंध में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी एक बार फिर 20 जून को बिहार आएंगे। 

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार बिहार दौरा शुरू हो चुका है। पीएम मोदी अभी पांचवीं बार दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 29 और 30 मई को पीएम मोदी बिहार में रहेंगे। वहीं पीएम मोदी के मई के बिहार दौरे से पहले ही उनका एक और बिहार दौरा तय हो गया है। पीएम मोदी अब जून में फिर बिहार आने वाले हैं। इस संबंध में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि पीएम मोदी एक बार फिर 20 जून को बिहार आएंगे। 

दिलीप जायसवाल ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि यह लगातार दौरा इस बात का संकेत है कि बिहार भाजपा और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को शाम 5 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। 

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मोदी शेखपुरा मोड़ से इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा कार्यालय तक एक भव्य रोड शो में भाग लेंगे। पटना की सड़कों पर 32 स्थानों पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और एनजीओ द्वारा स्वागत मंच बनाए जाएंगे, जहां आम जनता प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेगी। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और लाखों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। 

प्रधानमंत्री 30 मई को सुबह 10 बजे शाहाबाद क्षेत्र के बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बताया गया है।  उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आम लोग हाथ में तिरंगा लेकर "ऑपरेशन सिंदूर" के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे। 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह आयोजन किसी राजनीतिक बैनर के तहत नहीं, बल्कि आम लोगों की ओर से होगा। वहीं जून में एक बार फिर पीएम मोदी बिहार आएंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे से सियासी हलचल तेज है। पीएम मोदी का दौरा कहीं ना कहीं विपक्ष को टेंशन दे रहा है। 

इस बीच पटना में पीएम मोदी का रोड शो को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक लगभग 45 मिनट का भव्य रोड शो करेंगे। यह रोड शो डुमरा चौकी, नेहरू पथ, आयकर गोलंबर होते हुए कौर चंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय तक जाएगा। शहर में रोड शो को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी के रोड शो के लिए पटना में 200 मजिस्ट्रेट और 3,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रोड शो के रास्ते में आने वाली ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स की तैनाती की जाएगी। 

इसके अलावा यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा न आए। जिला प्रशासन और पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष बैठक की है। मंगलवार को एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीम भी पटना पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेगी और अंतिम सुरक्षा खाका तैयार करेगी। 

प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हवाई अड्डा, कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और आस-पास के इलाकों में क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल), स्नाइपर्स, काउंटर-असॉल्ट टीमें, खुफिया एजेंसियां और एटीएस को तैनात किया गया है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर भी गहन जांच का आदेश दिया गया है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि रोड शो के मार्ग में बैरिकेडिंग और सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

टॅग्स :बिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप