लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा मानसून सत्रः हमारी बातें नहीं सुनी जा रही, सदन में जाने का क्या फायदा, तेजस्वी यादव ने बहिष्कार का ऐलान किया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2022 17:03 IST

Bihar Assembly Monsoon Session:  विधानसभा में महागठबंधन के विधायकों की बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हुई. राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के विधायक मौजूद रहे.

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के सारे विधायक सदन न जाकर धरना पर बैठेंगे.लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है तो हम चुप कैसे रहेंगे?सरकार बार-बार विपक्ष को हंगामा करने पर मजबूर कर रही है.

पटनाः बिहार विधानसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही आज तीसरे दिन भी नहीं चल सकी. सदन के अंदर और बाहर विपक्ष के सदस्यों ने अग्निपथ योजना को लेकर जमकर नारेबाजी की. इसबीच विधानसभा में महागठबंधन के विधायकों की बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हुई.

इस बैठक में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों के विधायक मौजूद रहे. बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब लोकतंत्र के मंदिर बिहार विधानसभा में हमारी बातें नहीं सुनी जा रही है तो सदन में जाने का क्या फायदा? उन्होंने कहा कि विपक्ष के सारे विधायक सदन न जाकर धरना पर बैठेंगे.

उन्होंने कहा कि हमलोग भी चाहते हैं कि सदन चले. लेकिन मामला नौजवानों का है. लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है तो हम चुप कैसे रहेंगे? आप हमें लोकतंत्र के मंदिर में 5 मिनट अपनी बात रखने का मौका नहीं दे रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधानसभा में विपक्ष का संख्या इतना ज्यादा है फिर भी आप हमें बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं.

तानाशाही रवैया अपना रहे हैं. अब हम क्या करे, जब शांतिपूर्ण ढंग से हमलोग बात करते हैं तो सुनते नहीं. सरकार बार-बार विपक्ष को हंगामा करने पर मजबूर कर रही है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुप्पी साधे हुए हैं. हमलोगों को भी तो पता चल सके कि इस मामले पर नीतीश कुमार का क्या स्टैंड है?

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गंभीर सवालों के घेरे में घेरा गया है. यह कोई और नहीं बल्कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि पुलिस के सामने भाजपा के दफ्तरों में आग लगाया गया. उनके कहने का मतलब है कि प्रशासन अपना काम नहीं कर रहा है. 

तेजस्वी ने कहा कि सदन जाने का कोई मतलब ही नहीं है. कोई सवाल का जवाब नहीं आता है. ऐसे में हमलोगों ने निर्णय लिया है कि जब तक हमारे प्रस्ताव मंजूर नहीं करेंगे तबतक हमलोग सदन में नही जायेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्ताव मंजूर ना भी करें तो विपक्ष को कम से कम 5 मिनट बोलने का मौका तो दें.

उन्होंने कहा कि हम विपक्ष के सभी लोग सदन का बहिष्कार करेंगे औए कल हमलोग कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष विपक्ष के सारे विधायक धरना देंगे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि अग्निपथ पर सदन में चर्चा करना चाहते थे, लेकिन हमारी मांग को नामंज़ूर कर दिया जा रहा है.

राज्य सरकार कह रही है कि यह बिहार का नहीं, केंद्र का मामला है. लेकिन यह मुद्दा देश के साथ-साथ बिहार का भी है. इस आंदोलन में कई छात्रों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. कई कोचिंग सेंटरों को परेशान किया जा रहा है. उन पर किए गए मुकदमे को वापस लिया जाए. विपक्ष की चाहत यह है कि विधानसभा में 'अग्निपथ' के विरोध में प्रस्ताव पारित हो और केंद्र सरकार पर दबाव बने.

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyतेजस्वी यादवआरजेडीकांग्रेसCongressअग्निपथ स्कीमनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"