लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री कौन बनेगा, सोनिया, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे तय?, कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने दिया बयान, लालू और तेजस्वी यादव को लगेगा झटका

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2025 18:44 IST

Bihar Assembly Elections: राजद और कांग्रेस की उठापटक पर चुटकी लेते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद और कांग्रेस मिलकर भी 25-30 सीट से अधिक नहीं जीत सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअगर सबसे अधिक सीट जीतेगी तो वो जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे।लोग जब जेल जाने की बारी आती है तब ही एक होते हैं।अजीत शर्मा कौन होते हैं यह तय करने वाले?

Bihar Assembly Elections:बिहार में भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने यह बयान देकर कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे यह तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, राजद की बेचैनी को बढा दिया है। हालांकि मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि आगामी बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन की जीत होगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं, तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं, इसपर अजीत शर्मा ने कहा कि वो निश्चित बनेंगे। उनकी पार्टी अगर सबसे अधिक सीट जीतेगी तो वो जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे।

लेकिन यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तभी मुख्यमंत्री बनेंगे जब राजद को अधिक सीट आएगी। उसके बाद दिल्ली आलाकमान इसपर फैसला लेगा। अजीत शर्मा के इस बयान से राजद खेमे में नाराजगी देखी जा रही है। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने अजीत शर्मा के बयान का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का निर्णय उनके नेता करेंगे।

लेकिन बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं। अजीत शर्मा के बयान को हल्के में लेते हुए शक्ति यादव ने कहा कि ऐसा तो नहीं है कि सदन के उनके नेता या पार्टी अध्यक्ष ऐसा कुछ बोले हैं। अजीत शर्मा कौन होते हैं यह तय करने वाले? वो अपनी विधानसभा देखेंगे। वो बस विधायक हैं। उनकी बातों को कितना महत्व देंगे। पार्टी के नेता पहले ही बोल दिए हैं।

वहीं राजद और कांग्रेस की उठापटक पर चुटकी लेते हुए भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद और कांग्रेस मिलकर भी 25-30 सीट से अधिक नहीं जीत सकेंगे। बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। राजद को अजीत शर्मा के बयान पर जवाब जरूर देना चाहिए। वहीं, भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि ये लोग जब जेल जाने की बारी आती है तब ही एक होते हैं।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवराहुल गांधीतेजस्वी यादवमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब