बिहार विधानसभा चुनावः कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2025 16:28 IST2025-06-27T16:26:34+5:302025-06-27T16:28:27+5:30

Bihar Assembly Elections: बिहार में महागठबंधन की अगुवाई राजद कर रही है। गठबंधन में वामदल, कांग्रेस और वीआईपी शामिल है।

Bihar Assembly Elections Who will become Chief Minister Congress leader Kanhaiya Kumar announces | बिहार विधानसभा चुनावः कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने किया ऐलान

Kanhaiya kumar

Highlightsराजद ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटें हासिल की थी।कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उसे सिर्फ 19 सीटें जीती थी।भाकपा (माले) ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 पर जीत हासिल की थी।

 

 

 

 

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी संशय की स्थिति समाप्त हो गई है। महागठबंधन के अहम सहयोगी कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अगर महागठबंधन को बहुमत मिला तो मुख्यमंत्री राजद से ही होगा। कन्हैया कुमार ने साफ तौर पर तेजस्वी यादव के नाम का भी समर्थन किया है। कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का मुख्य चेहरा बनाने को लेकर महागठबंधन में कोई भ्रम या विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई संशय नहीं है। तेजस्वी यादव के नाम पर भी कोई विवाद नहीं है। कन्हैया कुमार के इस बयान के बाद यह भी साफ हो गया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।

दरअसल, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बीते दिनों मुख्यमंत्री पद पर तेजस्वी के नाम पर फाइनल सहमति नहीं दी थी। लेकिन, अब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के इस बयान से तेजस्वी यादव के महागठबंधन के अंदर मुश्किल आसान हो गई है। कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के जीतने पर सबसे बड़े घटक दल के रूप में राजद का नेता ही स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री होगा।

कन्हैया कुमार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को जैसे ही मौका मिलेगा, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह अपने किसी नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बना देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह परंपरा रही है कि वो पहले क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन लेती है और फिर धीरे-धीरे उसे निगल जाती है।

कन्हैया कुमार ने दावा किया कि बिहार में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में “परिवर्तन की हवा” अधिक मजबूत है और भाजपा ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दा नहीं बना रही है क्योंकि उसे पता है कि बिहार के लोग इसे देश के सम्मान का मामला मानते हैं और कोई भी पार्टी इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश सिंह भी तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का समर्थन किया था। उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि तेजस्वी नहीं तो कौन मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन की अगुवाई राजद कर रही है।

इस गठबंधन में वामदल, कांग्रेस और वीआईपी शामिल है। पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राजद ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटें हासिल की थी। वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उसे सिर्फ 19 सीटें जीती थी। भाकपा (माले) ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 पर जीत हासिल की थी।

Web Title: Bihar Assembly Elections Who will become Chief Minister Congress leader Kanhaiya Kumar announces

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे