लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः केवल मुख्यमंत्री का ख्वाब देखते रहेंगे, सपना देखना कोई बुरी बात नहीं?, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2025 17:37 IST

Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं, तो ललन सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पत्रकार जी, आप भी रात में सपना देख लीजिए और सपने में ही पूरे देश का शासन कर लीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह उठने के बाद हकीकत क्या होगी, यह आपको खुद ही पता चल जाएगा।सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है, इसलिए तेजस्वी यादव को भी सपने देखने दीजिए। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह तक पता नहीं कि अपराध क्या होता है?

Bihar Assembly Elections: केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह शुक्रवार को पटना पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव बस ख्वाब देखते रहें, लेकिन मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं। दरअसल, पत्रकारों ने ललन सिंह से पूछा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं, तो ललन सिंह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पत्रकार जी, आप भी रात में सपना देख लीजिए और सपने में ही पूरे देश का शासन कर लीजिए। लेकिन सुबह उठने के बाद हकीकत क्या होगी, यह आपको खुद ही पता चल जाएगा।

  

सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है, इसलिए तेजस्वी यादव को भी सपने देखने दीजिए। इसके साथ ही तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह तक पता नहीं कि अपराध क्या होता है? सिर्फ आंकड़े जारी करने से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जी, जरा अपने पिता के समय को याद कर लीजिए।

तब क्या होता था, अपहरण के पैसे कहां जाते थे, यह भी याद कर लीजिए। मुख्यमंत्री बनने का सपना देखना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन हकीकत यही है कि आप मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। आपको पहले ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर लेना चाहिए। वहीं, दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेस की आपत्ति को लेकर ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस को किसी भी बात पर आपत्ति हो सकती है।

उन्हें लगता है कि सिर्फ उनके परिवार की महिलाएं ही शासन कर सकती हैं, आम महिलाएं नहीं। वहीं राहुल गांधी द्वारा मायावती के इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव न लड़ने के बयान पर उन्होंने कहा कि यह तो राहुल गांधी और मायावती ही बेहतर बता सकते हैं। इससे भाजपा को फायदा होगा या नहीं, यह मायावती ही जवाब देंगी।

तेजस्वी यादव द्वारा 'प्रगति यात्रा' को 'दुर्गति यात्रा' कहे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने कभी कोई काम नहीं किया, इसलिए उन्हें प्रगति का मतलब ही नहीं पता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर जिले में जाकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं और जो भी काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा कर रहे हैं। यही असली प्रगति यात्रा है।

टॅग्स :Rajiv Ranjan SinghबिहारपटनाआरजेडीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस