लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः नीतीश कुमार को 2 बार सीएम मैंने बनवाया?, तेजस्वी यादव बोले-लालू जी ने कई प्रधान मंत्री बनाए, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2025 17:32 IST

Bihar Assembly Elections: लालू यादव के बारे में भूल जाइए, लालू जी ने कई प्रधान मंत्री बनाए हैं। वह मैं ही था जिसने उन्हें (नीतीश कुमार) को दो बार सीएम बनाया और उनकी पार्टी को बचाया।

Open in App
ठळक मुद्देपहले भी मेरे पिता दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए थे। नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया।भूल जाइए कि नीतीश कुमार क्या कहते हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा में बुधवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कल नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाया। भूल जाइए कि नीतीश कुमार क्या कहते हैं। लेकिन नीतीश कुमार को याद रखना चाहिए कि उनसे पहले भी मेरे पिता दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए थे। लालू यादव के बारे में भूल जाइए, लालू जी ने कई प्रधान मंत्री बनाए हैं। वह मैं ही था जिसने उन्हें (नीतीश कुमार) को दो बार सीएम बनाया और उनकी पार्टी को बचाया।

राज्य में सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ एक थका हुआ मुख्यमंत्री है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि 2005 में सत्ता में आने से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी दयनीय थी कि लोग शाम ढलने के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे। खराब सड़कों के कारण आवागमन भी मुश्किल हो गया था।

कुमार ने अपनी टिप्पणी पर हंगामा करने वाले विपक्षी सदस्यों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग बच्चे हैं। क्या आपको पता है कि उस समय क्या स्थिति थी? बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘वह भी बच्चे हैं।’’ उन्होंने प्रेस दीर्घा की ओर अंगुली से इशारा करते कहा, ‘‘पत्रकारों से पूछिए कि उस समय हालात कितनी खराब थी।’’

मुख्यमंत्री ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘चुनाव के बाद, हम वापस आएंगे और वे कहीं के नहीं रहेंगे। वे भाग गए हैं क्योंकि उन्हें न तो कुछ पता है और न ही कुछ समझ है।’’ तेजस्वी यादव और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों के बीच नीतीश कुमार सरकार के कामकाज को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'