लाइव न्यूज़ :

एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार?, पीएम मोदी ने दिया नारा, कहा-हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2025 19:54 IST

Bihar Assembly Elections: 2004 से 2014... केंद्र में कांग्रेस और आरजेडी की सरकार थी। तब बिहार को 10 साल में सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपए मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देआज बिहार के हर घर से एक ही आवाज सुनाई दे रही है...इस बार बिहार में डबल दिवाली आने वाली है।अब 20 अक्टूबर को दिवाली है, वो हम मनाने जा रहे हैं।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता से बात की और दमखम के साथ उतरने को कहा। आजकल दीपावली, छठ पूजा और अन्य उत्सवों की तैयारियां जोरों पर है। बिहार में लोकतंत्र का महा-उत्सव की शुरूआत भी हो चुकी है। आप भी दिन-भर चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं। आप सभी के परिश्रम को भाजपा का हर कार्यकर्ता बहुत ही गौरव के साथ देखता है। आप सभी को मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मेरा बूथ, सबसे मजबूत। ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, जमीनी स्तर पर भाजपा की सफलता की मजबूत कड़ी है। जैसे पुरानी कहावत है- बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। वैसे ही जब हर बूथ सबसे मजबूत होता है, तभी पार्टी को सफलता मिलती है। इसलिए ये देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा कि बिहार भाजपा का हर कार्यकर्ता 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

इस बार बिहार में डबल दिवाली आने वाली है। एक तो नवरात्रि के पहले दिन जीएसटी के कारण लोगों ने दिवाली मनाई। अब 20 अक्टूबर को दिवाली है, वो हम मनाने जा रहे हैं। लेकिन इस बार का बिहार का मिजाज, 14 नवंबर को एनडीए की विजय वाली दिवाली भी मनानी है। इसमें हर बार की तरह बिहार की बहन-बेटियों की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर घर जाने को कहा और "एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार इससे बनेगी सुशासन की सरकार" का नारा दिया। मोदी ने कार्यकर्ताओं का भोजपुरी में अभिवादन करने के बाद कहा, "जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी जीतती है।"

चुनावी राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से संवाद करते हुए, प्रधानमंत्री ने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र (बूथ) पर ध्यान देने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को उन्हें उपलब्ध सरकारी लाभों के बारे में बताने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि "हर बूथ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मोदी है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को उनकी ओर से गारंटी देने को कहा। उन्होंने कहा, "बिहार के बूथ कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों के परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के वीडियो भी दिखाने और साझा करने चाहिए।"

मोदी ने "एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार - इससे बनेगी सुशासन की सरकार" का नारा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 14 नवंबर को राजग (एनडीए) की जीत के बाद एक और दिवाली सुनिश्चित करने में बिहार की माताएं और बहनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी बहनों और माताओं को समूह में मतदान करने जाना चाहिए, गीत गाना चाहिए, थाली बजाकर लोकतंत्र का उत्सव मनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने बिहार में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 23 अक्टूबर को भाई दूज पर अपने बूथ की सभी बहनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करें। भाजपा ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को बक्सर से मैदान में उतारा गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीबिहारनीतीश कुमारउपेंद्र कुशवाहाजीतन राम मांझीचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें