लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः हार के बाद महागठबंधन में वार-पलटवार, कांग्रेस-राजद आमने सामने

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2020 16:06 IST

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा मंच गया है. महागठबंधन को मिली हार के लिए उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया.

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में चुनाव अपने पूरे शबाब पर था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस पर पिकनिक मना रहे थे.चुनाव में प्रियंका गांधी ने कोई रैली नहीं की और ऐसे लोगों को प्रचार के लिए भेजा गया, जिन्हें यहां के बारे में कुछ पता ही नहीं था.खराब प्रदर्शन को लेकर राजद नेता शिवानंद तिवारी के बयान के बाद अब कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने पलटवार किया है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद महागठबंधन में वार-पलटवार के सुर उठने लगे हैं. महागठबंधन में सहयोगी पार्टी कांग्रेस और राजद एक दूसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं.

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा मंच गया है. महागठबंधन को मिली हार के लिए उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा है कि जब बिहार में चुनाव अपने पूरे शबाब पर था, तब राहुल गांधी शिमला में प्रियंका गांधी के फार्म हाउस पर पिकनिक मना रहे थे.

साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में प्रियंका गांधी ने कोई रैली नहीं की और ऐसे लोगों को प्रचार के लिए भेजा गया, जिन्हें यहां के बारे में कुछ पता ही नहीं था. चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर राजद नेता शिवानंद तिवारी के बयान के बाद अब कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने पलटवार किया है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि शिवानंद तिवारी वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे बयान देने से पहले सोचना चाहिए. कांग्रेस राजद नहीं है, राजद क्षेत्रीय पार्टी है और उसके नेता बिहार तक सीमित हैं. राहुल गांधी ने कहा था कि जब भी जरूरत होगी वह बिहार आएंगे और उन्होंने ऐसा किया. वह राजद के नेताओं की तरह काम नहीं कर सकते.

वहीं शिवानंद तिवारी के बयान पर राजद प्रवक्ता और सांसद मनोज झा ने सफाई देते हुए कहा कि तिवारी का बयान पार्टी का बयान नहीं था बल्कि वो उनका निजी बयान है. यहां बता दें कि राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार चुनाव की हार का ठीकरा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर फोड़ा है. लेकिन शिवानंद तिवारी के बयान पर राजद खुद को अलग करती नजर आ रही है. मनोज झा ने कहा कि यह उनकी निजी राय है और पार्टी का रुख नहीं है.

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घटक दलों के आपसी तालमेल में कमी पर सही समय और सही जगह पर विश्लेषण किया जाएगा. यहां उल्लेखनीय है कि शिवानंद तिवारी ने यह कहकर सनसनी मचा दी है कि जब बिहार में चुनाव अपने चरम पर था, तब राहुल गांधी प्रियंका गांधी के साथ शिमला में पिकनिक मना रहे थे. क्या पार्टी ऐसे चलती है?

कांग्रेस जिस तरह से चुनाव लड रही है, उससे भाजपा को ही फायदा पहुंचा रही है. उन्होंने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडा था, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं की. जो लोग बिहार को जानते नहीं थे, उनके हाथ में प्रचार की कमान थी. राहुल गांधी तीन दिन के लिए आए जबकि प्रियंका गांधी तो आईं भी नहीं. इस बयान के बाद महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अपने तेवर और कडे़ कर लिये हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआरजेडीराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील