लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू 20 और मल्लिकार्जुन खड़गे 22 फरवरी को आ रहे पटना?, लालू और तेजस्वी यादव से करेंगे मुलाकात

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2025 16:40 IST

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे बक्सर में पार्टी की ओर से आयोजित जय बापू-जय भीम जय संविधान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसदाकत आश्रम में खड़गे के स्वागत को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है। पार्टी ने हाल ही में बिहार में नया प्रभारी नियुक्त किया है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 22 फरवरी को बिहार आ रहे हैं। इसके साथ ही बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद कृष्णा अल्लावरू 20 फरवरी को पटना आ रहे हैं। ऐसे में दोनों नेताओं के आगमन को लेकर तैयारी की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों नेताओं का पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे बक्सर में पार्टी की ओर से आयोजित जय बापू-जय भीम जय संविधान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पहले पटना पहुंचने पर सदाकत आश्रम में खड़गे के स्वागत को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां मंच से वो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बक्सर में होने वाले इस कार्यक्रम को पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़कर देख रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। बता दें कि इससे पहले 20 दिन के भीतर राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके थे। राहुल गांधी के ठीक बाद अब खड़गे बिहार आ रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं में काफी उत्साह देखी जा रही है। वहीं, खडगे के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

इस कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद रहेंगे। वहीं, अल्लावरू 20 फरवरी से तीन दिन तक बिहार में ही रहेंगे। कर्नाटक के रहने वाले युवा नेता कृष्णा अल्लावरू को राहुल गांधी के करीबी नेताओं में माना जाता है। बता दें कि बिहार में राजद के साथ गठबंधन को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

पिछले दिनों लालू यादव ने ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक का नेता बनाने की वकालत की तो तेजस्वी ने इंडिया गठबंधन को सिर्फ लोकसभा चुनाव तक सीमित रहने की बात कही थी। राजद नेताओं की इस बयानबाजी पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई थी। इसके ठीक बाद जब राहुल गांधी पटना आए थे, तो उन्होंने बिहार में हुई जातीय जनगणना को फर्जी बताया था।

राहुल के इस बयान से राजद असहज हो गई थी, क्योंकि तेजस्वी यादव की ओर जातीय जनगणना का क्रेडिट लूटने की कोशिश होती रही है। दिल्ली में कांग्रेस ने जिस तरह से आम आदमी पार्टी से गठबंधन तोड़ा है, उसका असर भी बिहार में दिखाई पड़ रहा है। सियासी जानकारों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी इन दिनों 'सिर पर कफन' बांधकर निकली है।

अगर बिहार में राजद ने उसको आंखे दिखाने की कोशिश की तो कांग्रेस उससे गठबंधन तोड़ सकती है। इससे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने का सपना चकनाचूर हो सकता है। हालांकि, राहुल गांधी अपने बिहार दौरे में लालू यादव के घर उनसे मिलने गए थे। इससे गठबंधन मजबूत होने का संकेत मिला था। लेकिन अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार दौरे पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।

टॅग्स :कांग्रेसबिहारपटनामल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम