लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: सीएम उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे करेंगे प्रचार, 22 स्टार प्रचारक की सूची जारी, देखिए लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2020 17:56 IST

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी बिहार चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है. बताया जाता है कि उद्धव ठाकरे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए बिहार आयेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद जहां एक तरफ बिहार में सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया.उद्धव ठाकरे के अलावा उनके बेटे एवं राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि शिवसेना करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

पटनाः बिहार विधानसभा के इस चुनावी समर में अब शिवसेना ने भी दिलचस्पी दिखाई है. वह भी अब अपने उम्मीदवारों को मैदान में ताल ठोकने की अनुमति दे दी है.

बिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद जहां एक तरफ बिहार में सभी पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, वहीं अब अचानक शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी बिहार चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है. बताया जाता है कि उद्धव ठाकरे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए बिहार आयेंगे.

जिसके चलते शिवसेना ने 22 नेताओं की सूची जारी की है, जो बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे. चुनाव प्रचार करने वालों की सूची में उद्धव ठाकरे के अलावा उनके बेटे एवं राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि शिवसेना करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

वहीं बिहार में चुनाव प्रचार करने वाले शिवसेना नेताओं में सुभाष देसाई, संजय राउत, अनिल देसाई, विनायक राउत, अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी, राहुल शेवाले और कृपाल तुमाने समेत तकरीबन 60 नेता शामिल हैं. यहां बता दें कि बिहार में शिवसेना का अभी कोई अस्तित्व नहीं है. लेकिन अपनी बिहार में साख जमाने के लिए बिहार के चुनावी दंगल में उतरने वाले हैं. 

हालांकि, उनकी फजीहत पहले ही सुशांत मामले को लेकर हो चुकी है. उनके पुतले तक फूंके जा चुके हैं. ऐसे में अब बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वे बिहार प्रचार करने आते हैं, तो क्या होता है ये देखने वाली बात होगी. बता दें कि गृह मंत्रालय ने नए दिशा निर्देश जारी करते हुए यह साफ कर दिया है कि अब 15 अक्टूबर से पहले भी राजनीतिक सभाएं की जा सकती हैं.

30 सितंबर को जारी दिशानिर्देश में राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक और खेलकूद से जुडे आयोजनों में 100 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दी गई थी. लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि निर्धारित शर्तों के साथ राज्य सरकारें 15 अक्टूबर से पहले कंटेनमेंट जोन के बाहर राजनीतिक सभाओं की अनुमति दे सकती हैं. राजनीतिक सभाओं की अनुमति केवल उन विधानसभा या लोकसभा क्षेत्रों के लिए होगी जहां चुनाव होने हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020उद्धव ठाकरेशिव सेनापटनासंजय राउतआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी