लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: पीएम मोदी बोले-‘जंगल राज’ के समर्थक नहीं चाहते आप, ‘भारत माता की जय’ या ‘जय श्री राम’ बोलें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 3, 2020 14:11 IST

सहरसा की इस भूमि से मैं देशभर के लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि धनतेरस आने वाला है, दिवाली आने वाली है, फिर छठी मैया की पूजा भी है। संभव हो पाए लोकल चीजें ही खरीदीए। जब आप लोकल चीजें और दीए खरीदेंगे तो दिवाली आपके घर में ही नहीं बल्कि उस गरीब के घर में भी दिवाली होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य ने पिछले 15 साल में नीतीश कुमार के नेतृत्व में असुरक्षा और अराजकता के अंधेरे को पीछे छोड़ दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है।भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं।

सहरसाः बिहार के सहरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य ने पिछले 15 साल में नीतीश कुमार के नेतृत्व में असुरक्षा और अराजकता के अंधेरे को पीछे छोड़ दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि ‘जंगल राज’ के समर्थक नहीं चाहते आप, ‘भारत माता की जय’ या ‘जय श्री राम’ बोलें। नीतीश कुमार के शासन में अब सड़कें और बाजार देर रात भी लोगों से भरे होते हैं। आज सहरसा की इस भूमि से मैं देशभर के लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि धनतेरस आने वाला है, दिवाली आने वाली है, फिर छठी मैया की पूजा भी है। जितना संभव हो पाए लोकल चीजें ही खरीदीए। जब आप लोकल चीजें और दीए खरीदेंगे तो दिवाली आपके घर में ही नहीं बल्कि उस गरीब के घर में भी दिवाली होगी।

भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है। कभी एक टोली कहती है कि भारत माता की जय के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है। ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं।

एनडीए सरकार हमारे किसानों के उत्पादों को कितना संरक्षण दे रही है, इसका बहुत बड़ा उदाहरण है हमारा जूट से जुड़ा सेक्टर। आज जब देश सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति की तरफ तेज़ी से अपने कदम बढ़ा रहा है तो इसका सीधा लाभ हमारे जूट किसानों को हो रहा है, जूट उद्योग को हो रहा है।

करीब पौने 2 करोड़ तो हमारी महिला उद्यमी हैं

मुद्रा योजना के तहत बिहार में करीब ढाई करोड़ ऋण बिना गारंटी के आवंटित किए जा चुके हैं। इसमे भी करीब पौने 2 करोड़ तो हमारी महिला उद्यमी हैं। 50 लाख से अधिक साथी ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार इस योजना के तहत ऋण लिया है। बाकी अपने व्यवसाय को बढ़ा रहे हैं, उनका विस्तार कर रहे हैं।

आज पूरी दुनिया ये देखकर हैरान है कि भारत कैसे अमेरिका और यूरोप की कुल आबादी से भी ज़्यादा लोगों के लिए राशन का इंतजाम कर रहा है।कोई गरीब भूखा न सोए, ये कोरोना काल में सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है।बीते 8 महीने से ये काम पूरी निष्ठा से चल रहा है।

जंगलराज ने बिहार के सामर्थ्य के साथ जो विश्वासघात किया, उसे बिहार का हर नागरिक अच्छे से जानता है। जुबान पर बार-बार गरीब का नाम वालों ने गरीब को ही चुनाव से दूर कर दिया था। बिहार के गरीब को अपनी मर्जी की सरकार बनाने का अधिकार ही नहीं था।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसतेजस्वी यादवकन्हैया कुमारलालू प्रसाद यादवअसदुद्दीन ओवैसीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे