लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव 2020: लालू यादव ने ट्वीट कर कहा-मुख्य-’मौका’ मंत्री जी और उप मुख्य-’धोखा’ मंत्री जी...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2020 17:55 IST

लालू ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्‍टर पोस्‍ट जारी करते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी पर हमला किया है. उन्‍होंने पोस्‍टर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य “मौका” मंत्री बताया है तो सुशील मोदी को उप मुख्य “धोखा” मंत्री. 

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ट्विटर के जरिए लगातार विरोधियों पर तीखे हमले कर रहे हैं.ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है. लालू ने इसके पहले एक अन्‍य ट्वीट में डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा था.बालू बंद किया. बिना सोचे देश बंद किया. छोटे व्यापारियों का गला घोंट दिया. गरीब, मजदूर, किसान का दिहाड़ी बंद किया.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ट्विटर के जरिए लगातार विरोधियों पर तीखे हमले कर रहे हैं.

लालू ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्‍टर पोस्‍ट जारी करते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी पर हमला किया है. उन्‍होंने पोस्‍टर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य “मौका” मंत्री बताया है तो सुशील मोदी को उप मुख्य “धोखा” मंत्री. 

इस पोस्‍टर को जारी करते हुए लालू यादव ने लिखा है- बिहार की जनता ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बहुत मौका दिया है मगर इन दोनों नेताओं ने जनता को हमेशा ही धोखा दिया है. अभी तक जदयू पर हमलावर दिख रहे लालू ने नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया. उसे अमीरों की सरकार करार दिया.

हालांकि लालू ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है. लालू ने इसके पहले एक अन्‍य ट्वीट में डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा था. अपने उस ट्वीट में लालू ने कहा कि नोट बंद किया. बालू बंद किया. बिना सोचे देश बंद किया. छोटे व्यापारियों का गला घोंट दिया. गरीब, मजदूर, किसान का दिहाड़ी बंद किया.

उन्होंने आगे कहा कि गरीब को इन्होंने मार दिया लेकिन अमीर को और अमीर बना दिया. लालू ने पूछा कि डबल इंजन सरकार में क्या मिला? सोचे और समझो. इस तरह जेल में रहते हुए भी लालू राजनीति में अपनी सक्रियता दिखाने का कोई मौका नही छोड़ रहे हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीआरजेडीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव