लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः चिराग पासवान खुद के घर भले ही रौशन नहीं कर सके, एनडीए और महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 11, 2020 17:48 IST

चिराग पासवान की पार्टी ने 135 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन सिर्फ बेगूसराय की मटिहानी सीट से राजकुमार सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे जहां उन्होंने जदयू के बाहुबली उम्मीदवार बोगो सिंह को हराया। 54 सीटों पर कई दलों का सियासी खेल समाप्त कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग ने भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी के 30 और राजद, कांग्रेस और वाम दलों को 24 सीट पर नुकसान पहुंचाया। लोजपा ने ज्यादातर पर प्रत्याशी जदयू के खिलाफ उतारे। हालांकि भाजपा के बागी नेता को टिकट दिया।गोविदंगज, लालगंज, भागलपुर, राघोपुर, रोसड़ा और नरकटियागंज जैसी सीट पर एलजेपी प्रत्याशी बीजेपी के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे थे।

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान खुद तो हारे कई दल को डुबो दिया। बिहार में एनडीए से अलग होकर 135 सीट पर चुनाव लड़ने वाले पासवान ने एनडीए और महागठबंधन को झटका दिया है।

चिराग पासवान की पार्टी ने 135 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन सिर्फ बेगूसराय की मटिहानी सीट से राजकुमार सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे जहां उन्होंने जदयू के बाहुबली उम्मीदवार बोगो सिंह को हराया। 54 सीटों पर कई दलों का सियासी खेल समाप्त कर दिया। चिराग ने भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी के 30 और राजद, कांग्रेस और वाम दलों को 24 सीट पर नुकसान पहुंचाया। 

लोजपा ने ज्यादातर पर प्रत्याशी जदयू के खिलाफ उतारे। हालांकि भाजपा के बागी नेता को टिकट दिया। लेकिन कोई जीत न सका। हालांकि, गोविदंगज, लालगंज, भागलपुर, राघोपुर, रोसड़ा और नरकटियागंज जैसी सीट पर एलजेपी प्रत्याशी बीजेपी के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे थे।

चिराग पासवान ने कहा, ‘‘ हमें 25 लाख लोगों के वोट मिले

बहरहाल, पार्टी की हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, ‘‘ हमें 25 लाख लोगों के वोट मिले हैं, इस तरह बिहार के लोगों ने हमें अपना प्यार दिया है और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को समर्थन दिया। चुनाव में अकेले लड़ते हुए हमने 6 फीसदी वोट हासिल किए। हमें 'पिछलग्गू पार्टी' कहा जाता था जो केवल दूसरे के समर्थन से कुछ कर सकती है, लेकिन हमने साहस दिखाया।’’

उन्होंने कहा कि हम राज्य में नीतीश कुमार को समर्थन नहीं देंगे, लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन जारी रहेगा। बिहार विधानसभा चुनाव के मतगणना के आंकड़ों के अनुसार, लोजपा मटिहानी सीट जीती है, जहां उसने जदयू को ही हराया है। वहीं एकमा सीट से जदयू की सीता देवी राजद के श्रीकांत यादव से करीब 14 हजार वोट से हारीं। यहां पर लोजपा उम्मीदवार कामेश्वर सिंह मुन्ना को करीब 30 हजार वोट मिले। दिनारा से लोजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे और राजद को जीत मिली और जदयू उम्मीदवार तीसरे नंबर पर चला गया।

रघुनाथपुर सीट पर लोजपा और जदयू के मतों की कुल संख्या राजद से नौ हजार अधिक हो जाती है, लेकिन यह सीट राजद के खाते में गई है। वहीं, इस्लामपुर से जदयू प्रत्याशी करीब साढ़े तीन हजार वोटों से हारा और वहां लोजपा उम्मीदवार को साढ़े आठ हजार से अधिक मत मिले हैं। अलौली सीट से जदयू को 2773 वोट से राजद से मात मिली और वहां लोजपा को 26 हजार वोट मिले हैं। महाराजगंज सीट पर कांग्रेस ने जदयू को 1976 वोट से हराया जबकि यहां लोजपा को 18 हजार से अधिक वोट मिले।

राजापाकड़ सीट से जदयू की 1500 वोटों से हार हुई और यहां लोजपा को 24 हजार वोट मिले

राजापाकड़ सीट से जदयू की 1500 वोटों से हार हुई और यहां लोजपा को 24 हजार वोट मिले। इसी प्रकार खगड़िया, ओबरा, गायघाट, महनार, चेनारी, जमालपुर, जगदीशपुर, महुआ, दरभंगा ग्रामीण, साहेबपुर कमाल सीटों पर लोजपा को मिले वोट से कम वोट से जदयू की हार हुई है। सिमरी बख्तियारपुर सीट से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी करीब डेढ़ हजार वोटों से हारे हैं और यहां लोजपा उम्मीदवार को करीब सात हजार मत मिले हैं।

सुगौली में लोजपा को 24 हजार वोट मिले और यहां वीआईपी की 3447 वोटों से हार हुई। लोजपा के कारण चुनाव में जदयू को नुकसान पहुंचने के बारे में एक सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि कितनी ही ऐसी सीटें हैं जिस पर लोजपा के कारण जदयू को नुकसान हुआ है।

हमने शुरू से ही कहा है कि भाजपा को लाभ पहुंचाना और जदयू को नुकसान पहुंचाना हमारा उद्देश्य है और यह बात किसी से छिपी नहीं थी । चिराग ने कहा कि इसके साथ ही हम चाहते थे कि लोजपा का प्रदर्शन बेहतर रहे और सीटों के हिसाब से हम ऐसा नहीं कर पाये। लेकिन इस चुनाव में पार्टी का आधार मजबूत हुआ है और हम 2025 में मजबूती के साथ उतरेंगे । लोजपा नेता ने कहा कि जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है कि भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020लोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारजेडीयूजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम