लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: लोजपा ने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी की, कई सीट पर भाजपा से मुकाबला, देखिए लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2020 21:25 IST

बिहार विधानसभा चुनावः चिराग पासवान ने कहा, ‘‘ज़ुल्म करो मत, ज़ुल्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो, हर कदम पर लड़ना सिखों।’’ लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवैशाली से अजय कुमार कुशवाहा, खगड़िया से रेणु कुमारी और राजगीर (सु.) से मंजू देवी शामिल हैं। भागलपुर से लोजपा ने राजेश वर्मा को टिकट दिया है और इस सीट से भाजपा ने रोहित पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है।लोजपा ने तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से राकेश रोशन को टिकट दिया है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने शुक्रवार को 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी।

लोजपा ने दूसरी सूची में जिन प्रमुख नेताओं को टिकट दिया है, उनमें मधुबनी से अरविंद कुमार, साहेबगंज से कृष्ण कुमार सिंह, वैशाली से अजय कुमार कुशवाहा, खगड़िया से रेणु कुमारी और राजगीर (सु.) से मंजू देवी शामिल हैं। भागलपुर से लोजपा ने राजेश वर्मा को टिकट दिया है और इस सीट से भाजपा ने रोहित पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लोजपा ने अलौली से रामचंद्र सदा को टिकट दिया है। लोजपा ने तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर से राकेश रोशन को टिकट दिया है। चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लोजपा के सभी प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा ‘बिहार के आने वाले भविष्य लिए आप सभी का जीतना ज़रूरी है।’

उन्होंने कहा, ‘‘ जदयू को वोट देने का मतलब बिहार को पीछे धकेलना है । लोजपा ना सिर्फ़ चुनाव लड़ रही है बल्कि जीत के आएगी और #बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट लागू करेगी।’’ चिराग ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ ज़ुल्म करो मत, ज़ुल्म सहो मत। जीना है तो मरना सीखो, हर कदम पर लड़ना सिखों।’’

गौरतलब है कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। चिराग पासवान ने कहा है कि उन्हें नीतीश कुमार का नेतृत्व स्वीकार नहीं है हालांकि भाजपा के प्रति उनके रुख में नरमी है। बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जिसमें पहले चरण के लिये 28 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के लिये 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिये सात नवंबर को मतदान होगा ।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनालोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर