लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः आखिरी चरण, प्रचार खत्म, 78 सीट पर सात को मतदान, एनडीए और महागठबंधन में टक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2020 20:26 IST

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आखिरी चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन अपने संन्‍यास के बारे में संकेत देते हुए कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है. नीतीश कुमार के इस ऐलान से देश की राजनीति में नई हलचल मच गई और बिहार के रण में जदयू की एक नई रणनीति भी सामने आई.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के सामने नीतीश कुमार की इस भावुक अपील का क्‍या असर पड़ा यह तो 10 नवम्‍बर को ही पता चलेगा.बिहार पर एकछत्र राज कर रहे नीतीश क्‍या वाकई संन्‍यास ले लेंगे? क्‍या इस भावुक अपील के बाद उन्‍हें एक और मौका मिलेगा.तीसरे चरण के चुनाव के लिए 33,782 मतदान केंद्र बनाए गए है. सबसे ज्‍यादा 28 प्रत्याशी मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से हैं.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के चुनाव प्रसार का शोर आज ख़त्म हो गया. जिसके बाद अब आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को 78 सीटों पर की जाएगी.

बता दें कि आखिरी चरण का मतदान है, जिसके बाद अब सभी दलों को 10 नवम्बर का इन्तजार होगा. जिसके बाद पता चलेगा की बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी किसके पास होगी. क्या एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने में सफल होंगे या बाजी तेजस्वी मारेंगे.

इसबीच ’सुशासन बाबू' के नाम से जाने जाने वाले बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आखिरी चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन अपने संन्‍यास के बारे में संकेत देते हुए कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है. नीतीश कुमार के इस ऐलान से देश की राजनीति में नई हलचल मच गई और बिहार के रण में जदयू की एक नई रणनीति भी सामने आई.

भावुक अपील का क्‍या असर पड़ा यह तो 10 नवम्‍बर को ही पता चलेगा

सात नवम्‍बर को 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले बिहार के लोगों के सामने नीतीश कुमार की इस भावुक अपील का क्‍या असर पड़ा यह तो 10 नवम्‍बर को ही पता चलेगा. लेकिन फिलहाल बिहार में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 43 साल से राजनीतिक सफलता की इबारत लिख रहे, अब तक छह बार मुख्‍यमंत्री रह चुके और 15 साल से बिहार पर एकछत्र राज कर रहे नीतीश क्‍या वाकई संन्‍यास ले लेंगे? क्‍या इस भावुक अपील के बाद उन्‍हें एक और मौका मिलेगा.

यहां उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए 33,782 मतदान केंद्र बनाए गए है. सबसे ज्‍यादा 28 प्रत्याशी मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से हैं. सबसे कम 9 प्रत्याशी जोकीहाट, बहादुरगंज, त्रिवेणीगंज और ढाका विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है. वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट के लिए होने वाला उपचुनाव के लिए इसी फेज में वोट डाले जाएंगे. यहां सात उम्‍मीदवार मैदान में हैं.

कोसी और ब्राह्मण बहुल मिथिलांचल में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी

आखिरी चरण के चुनाव में मुस्लिम बहुल सीमांचल, यादव बहुल कोसी और ब्राह्मण बहुल मिथिलांचल में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. राज्य के 15 जिलों में होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं. वहीं बात करें वोट प्रतिशत की तो आखिरी चरण में महज 9 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को ही टिकट मिला है.

कुल 110 महिलाएं ही चुनावी मैदान में हैं. इतना ही नहीं इन सीटों से जितने भी उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं उनमें भाजपा और कांग्रेस के दो तिहाई से ज्यादा प्रत्याशियों पर आपराधिक केस दर्ज हैं. राजद के भी 73 फीसदी उम्मीदवार दागी हैं. देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस आखिरी फेज में कौन सी पार्टी बाजी मरती है. हालांकि दो फेजों के मतदान में उम्मीद जताई जा रही है कि महागठबंधन से राजद आगे है तो वहीं एनडीए से भाजपा लेकिन इस आखिरी फेज में कौन आगे रहता है ये देखने वाली बात होगी. हालांकि 10 तारीख को तो साफ हो ही जायेगा की सत्ता में कौन आने वाला है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानजीतन राम मांझीमुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर