लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: पहला चरण चुनाव, 28 अक्टूबर को, 52,000 से अधिक मतदाताओं ने डाक मतपत्र का विकल्प चुना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2020 19:06 IST

निर्वाचन आयोग ने एक वक्तव्य में कहा कि इनमें से 52 हजार से अधिक मतदाताओं ने प्रथम चरण में डाक मतपत्र से मतदान का विकल्प चुना है।

Open in App
ठळक मुद्देमतदाताओं में अस्सी साल से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने इन दोनों श्रेणियों के चार लाख से अधिक मतदाताओं से संपर्क किया था।आयोग ने कहा कि गोपनीयता, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

नई दिल्लीः बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 52,000 से अधिक मतदाताओं ने डाक मतपत्र का विकल्प चुना है।

इन मतदाताओं में अस्सी साल से अधिक उम्र वाले और दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के 16 जिलों में फैले 71 चुनाव क्षेत्रों के बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) ने इन दोनों श्रेणियों के चार लाख से अधिक मतदाताओं से संपर्क किया था। निर्वाचन आयोग ने एक वक्तव्य में कहा कि इनमें से 52 हजार से अधिक मतदाताओं ने प्रथम चरण में डाक मतपत्र से मतदान का विकल्प चुना है।

बाकी मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर जाने का निर्णय लिया है। आयोग ने कहा कि जिन्होंने इस सुविधा को चुना है उन्हें पूर्व सूचना देकर निर्वाचन अधिकारी द्वारा डाक मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग ने कहा कि गोपनीयता, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के बीच की प्रतिद्वंद्विता का अंत होने के बाद 2017 में नीतीश की राजग में वापसी के बाद से दोनों नेताओं ने कई अवसरों पर मंच साझा किया है और एक दूसरे की प्रशंसा की है जिसमें पिछले साल का लोकसभा चुनाव भी शामिल हैं।

भाजपा द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नीतीश का समर्थन किये जाने और राजग में नीतीश के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को यह संदेश देने से कि राजग गठबंधन में वही रहेंगे जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार में स्वीकार करते हैं, से स्पष्ट संकेत गया है कि जदयू के राष्टीय अध्यक्ष को प्रधानमंत्री का समर्थन प्राप्त है । 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी