लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: आयोग का फैसला, दूरदर्शन, आकाशवाणी पर आंवटित प्रसारण समय दोगुना किया, जानिए गाइडलाइन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2020 20:23 IST

चुनाव आयोग ने कहा कि प्रत्येक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टी को 90 मिनट का ‘मूल’ समय दिया जाएगा। ये सुविधाएं आकाशवाणी और दूरदर्शन के क्षेत्रीय केंद्र से उपलब्ध होंगी और बिहार में अन्य स्टेशनों द्वारा प्रसारित की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी को अतिरिक्त समय 2015 के विधानसभा चुनाव में उसके प्रदर्शन के आधार पर आवंटित करने का फैसला किया गया है।राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त पार्टी को समान रूप से दूरदर्शन नेटवर्क के क्षेत्रीय केंद्रों पर तथा बिहार में आकाशवाणी के नेटवर्क पर दिया जाएगा।एक प्रसारण सत्र में किसी भी पार्टी को 30 मिनट से अधिक समय नहीं दिया जाएगा।

नई दिल्लीः चुनाव आयेाग ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिये आवंटित प्रसारण समय शुक्रवार को दोगुना कर दिया।

चुनाव आयोग ने कहा कि प्रत्येक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टी को 90 मिनट का ‘मूल’ समय दिया जाएगा। ये सुविधाएं आकाशवाणी और दूरदर्शन के क्षेत्रीय केंद्र से उपलब्ध होंगी और बिहार में अन्य स्टेशनों द्वारा प्रसारित की जाएंगी। किसी पार्टी को अतिरिक्त समय 2015 के विधानसभा चुनाव में उसके प्रदर्शन के आधार पर आवंटित करने का फैसला किया गया है।

आयोग ने कहा, ‘‘90 मिनट का मूल (बेस) समय प्रत्येक राष्ट्रीय पार्टी और बिहार में राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त पार्टी को समान रूप से दूरदर्शन नेटवर्क के क्षेत्रीय केंद्रों पर तथा बिहार में आकाशवाणी के नेटवर्क पर दिया जाएगा। ’’ एक प्रसारण सत्र में किसी भी पार्टी को 30 मिनट से अधिक समय नहीं दिया जाएगा।

अंतिम तारीख और मतदान की तारीख से दो दिन पहले के बीच की होगी

प्रसारण की अवधि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख और मतदान की तारीख से दो दिन पहले के बीच की होगी। राज्य में तीन चरणों में, 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान है। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग ने कहा , ‘‘प्रसार भारती निगम, आयोग के साथ परामर्श कर प्रसारण के लिये वास्तविक तारीख एवं समय का फैसला करेगा। ’’ पार्टियों को अपनी प्रतिलिपि और रिकार्डिंग पहले ही देनी होगी। आयोग ने कहा , ‘‘पार्टियों के प्रसारण के अलावा प्रसार भारती दूरदर्शन/आकाशवाणी के केंद्र/स्टेशन पर अधिकतम चार परिचर्चा और /या चर्चा आयोजित करेगा। इसके लिये पात्रता रखने वाली प्रत्येक पार्टी ऐसे कार्यक्रम में अपने एक प्रतिनिधि को नामित कर सकती है।’’

कोविड-19 : चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए पार्टी पंजीकृत कराने के समय में छूट दी

निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार चुनाव के मद्देनजर नये दलों का पंजीकरण कराने के लिए अब सिर्फ सात दिन का नोटिस देना होगा। पहले किसी भी मोर्चा या समूह को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण कराने के लिए अपने गठन से 30 दिन के भीतर निर्वाचन आयोग में आवेदन जमा करना होता था।

पंजीकरण के लिए आवेदन करने वालों को पार्टी का प्रस्तावित नाम दो राष्ट्रीय और दो स्थानीय अखबारों में दो अलग-अलग दिन प्रकाशित करवाना होगा। यदि किसी को प्रस्तावित पार्टी के पंजीकरण पर आपत्ति है तो उसे नोटिस प्रकाशित होने के 30 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज करानी होगी। आयोग का कहना है कि पंजीकरण में यह छूट अंतिम चरण के चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआरजेडीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारसोनिया गाँधीलालू प्रसाद यादवजीतन राम मांझीसीताराम येचुरीउपेंद्र कुशवाहामुकेश सहनीतेजस्वी यादवपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण