लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: विश्व समुदाय की नजर, सुनील अरोड़ा बोले- सभी वोट करें, ड्यूटी निष्पक्ष तरीके से निभाएं

By भाषा | Updated: October 5, 2020 20:55 IST

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, नियम अनुपालन से युक्त और ‘‘कोविड सुरक्षित’’ चुनाव कराने की निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। बिहार में तैनात चुनाव पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति मतदाताओं में निहित है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी प्रयास किए जाने चाहिए कि वह मतदान के दिन सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे।अधिकारियों को सुझाव दिया कि वे शिकायतों का सक्रियता से समाधान करें और अपनी ड्यूटी निष्पक्ष तरीके से निभाएं।राजीव कुमार ने कहा कि पर्यवेक्षकों के रूप में निर्वाचन आयोग की ओर से काम करना अधिकारियों का एक संवैधानिक दायित्व है।

पटनाः मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुनील अरोड़ा ने सोमवार को पर्यवेक्षकों से कहा कि कोविड-19 के बीच बिहार विधानसभा चुनाव विश्व की सबसे बड़ी चुनावी कवायद है और उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

अरोड़ा ने कहा कि इस चुनाव पर पूरे विश्व समुदाय की नजर होगी। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, नियम अनुपालन से युक्त और ‘‘कोविड सुरक्षित’’ चुनाव कराने की निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। बिहार में तैनात चुनाव पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति मतदाताओं में निहित है।

निर्वाचन आयोग ने उनके हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘मतदाता में यह विश्वास भरने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए कि वह मतदान के दिन सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे।’’ उन्होंने अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता रेखांकित करते हुए कहा कि महामारी के बीच दुनियाभर में हो रहे इस सबसे बड़े चुनाव पर विश्व समुदाय की उत्सुकता से नजर होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पर्यवेक्षकों का आह्वान किया कि वे स्थानीय चुनाव मशीनरी के मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं तथा उसकी मदद करें और उसके मुद्दों का समाधान करें। उन्होंने चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए विगत के कुछ विशेष व्यय पर्यवेक्षकों की उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की।

बयान में कहा गया कि सोमवार को हुई बैठक डिजिटल और भौतिक उपस्थिति का मिश्रण थी जिसमें 700 से अधिक सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षक देश के 119 स्थानों से शामिल हुए तथा दिल्ली में पदस्थ लगभग 40 पर्यवेक्षक भौतिक रूप से उपस्थित हुए।

इस दौरान चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने अधिकारियों को दिशा-निर्देशों के बारे में बताया। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि वे शिकायतों का सक्रियता से समाधान करें और अपनी ड्यूटी निष्पक्ष तरीके से निभाएं। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पर्यवेक्षकों के रूप में निर्वाचन आयोग की ओर से काम करना अधिकारियों का एक संवैधानिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि वे जमीनी स्तर पर निर्वाचन आयोग का चेहरा हैं और उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बिहार विधानसभा चुनाव पर दुनियाभर की नजर है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020चुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी