लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections: टिकट कटने से नाराज भाजपा विधायक चोकर बाबा ने लिया अनूठा निर्णय, जीवनभर नहीं ग्रहण करेंगे अन्न, रहेंगे फलाहार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2020 21:43 IST

बाबा ने टिकट कटने के बाद आजीवन अन्न का त्याग करने का फैसला कर लिया और सिर्फ फलाहार पर रहने की घोषणा कर दी. चोकर बाबा का यह निर्णय चर्चा का विषय बन गया है. चोकर बाबा का कहना है कि भाजपा ने उसे ही टिकट दिया जिसे उन्होंने हराया था.

Open in App
ठळक मुद्देसिटिंग विधायक को इस बार टिकट नहीं दिया गया, जिससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिल रही है.विधायक ने कहा कि वह सिटिंग विधायक हैं और चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे. क्षेत्र की जनता के बीच में लगातार बाढ़ में भी काम कर रहे थे. सांसद को खटकने लगी जिसके कारण उनका टिकट कटवा दिया गया.

पटनाः बिहार में विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है. कई सिटिंग विधायक को इस बार टिकट नहीं दिया गया, जिससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिल रही है.

इसी में सारण जिले के अमनौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने टिकट कटने के बाद आजीवन अन्न का त्याग करने का फैसला कर लिया और सिर्फ फलाहार पर रहने की घोषणा कर दी. चोकर बाबा का यह निर्णय चर्चा का विषय बन गया है. चोकर बाबा का कहना है कि भाजपा ने उसे ही टिकट दिया जिसे उन्होंने हराया था.

विधायक ने कहा कि वह सिटिंग विधायक हैं और चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे. क्षेत्र की जनता के बीच में लगातार बाढ़ में भी काम कर रहे थे. उनके द्वारा चलाई गई रसोई से हजारों लोगों को भोजन मिला जिसके कारण क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी. यही बात सांसद को खटकने लगी जिसके कारण उनका टिकट कटवा दिया गया.

उन्होंने कहा कि वे सन्यासी की जिंदगी जीते हैं और अपना विरोध वे सन्यासी की तरह ही प्रकट करेंगे और आजीवन अन्न का सेवन नहीं करेंगे, सिर्फ फल पर रहेंगे. उन्होंने पार्टी पर आंतरिक लोकतंत्र के खत्म होने का भी आरोप लगाया.

चोकर बाबा ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को अपने निशाने पर लिया है और उनपर टिकट काटने का आरोप लगाया है. चोकर बाबा ने कहा कि उनकी लोकप्रियता से परेशान होकर इन नेताओं ने मिलकर उनका टिकट कटवा दिया है, जिसके कारण उन्होंने निर्णय लिया है कि वे आजीवन फलाहार पर ही रहेंगे.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है