लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः राजद विधायक पर नाराज लोगों ने किया हमला, जान बचाकर भागे, गाड़ी क्षतिग्रस्त  

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2020 15:12 IST

आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर विधायक को खदेड़ दिया. इस दौरान भीड़ के पथराव में विधायक की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. विधायक पर हाल में जातिसूचक शब्‍दों का इस्‍तेमाल करने का आरोप लगा था.

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने आरोप लगाया कि बूथ पर एक महिला गरीब मतदाताओं से जबर्दस्‍ती अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करा रही थी. बूथ के बाहर कुछ दबंग लोगों ने उन पर हमला कर दिया. पथराव करके उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. विधायक ने कहा कि पूरे बडहरा में उनके समर्थकों को मारा-पीटा जा रहा है.

पटनाः बिहार चुनाव में मतदान के बीच भोजपुर जिले के बडहरा से राजद के विधायक सरोज यादव पर हमले की खबर है. सरोज यादव पर हमला बडहरा के सिन्‍हा ओपी के छीनेगांव स्थित बूथ नंबर 115 के पास हुआ.

बताया जा रहा है कि विधायक ने भागकर अपनी जान बचाई. वहीं, बडहरा विधानसभा क्षेत्र के बखोरापुर में दो उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गये हैं. इससे पहले जिले के बडहरा विधानसभा क्षेत्र के छीने गांव में राजद प्रत्याशी व विधायक सरोज यादव के वाहन पर पर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले में विधायक को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर विधायक को खदेड़ दिया. इस दौरान भीड़ के पथराव में विधायक की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. विधायक पर हाल में जातिसूचक शब्‍दों का इस्‍तेमाल करने का आरोप लगा था.

विधायक ने आरोप लगाया कि बूथ पर एक महिला गरीब मतदाताओं से जबर्दस्‍ती अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करा रही थी. उन्‍होंने इसकी शिकायत वहां मौजूद अधिकारियों से की. इसी बीच बूथ के बाहर कुछ दबंग लोगों ने उन पर हमला कर दिया. पथराव करके उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. विधायक ने कहा कि पूरे बडहरा में उनके समर्थकों को मारा-पीटा जा रहा है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि उन पर हमला करने वाले भाजपा के समर्थक हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए