लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनावः महाराष्ट्र के 2 दिग्गज संभाल रहे कमान?, पर्दे के पीछे रणनीति बना रहे विनोद तावड़े और अविनाश पांडेय

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2025 16:43 IST

Bihar Assembly Elections: अविनाश पांडेय नागपुर से पटना आकर विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वार रूम की कमान संभाले हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दिग्गज नेता अविनाश पांडेय को पार्टी ने चुनावी गणित सुलझाने के लिए लगा दिया है।बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े पार्टी के वार रूम में बैठकर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं।भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े मीडिया से बातचीत करने से भी बच रहे हैं।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र के दो दिग्गज नेता दो राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पटना में कैंप कर पर्दे के पीछे से मोर्चा संभाले हुए हैं। एक ओर जहां भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े पार्टी के वार रूम में बैठकर हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता अविनाश पांडेय को पार्टी ने चुनावी गणित सुलझाने के लिए लगा दिया है। अविनाश पांडेय नागपुर से पटना आकर विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वार रूम की कमान संभाले हुए हैं।

हालांकि विनोद तावड़े या फिर अविनाश पांडेय चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं। दोनों नेता कहीं भी चुनाव प्रचार में नहीं देखे जा रहे हैं। लेकिन पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह से कमर कसकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े मीडिया से बातचीत करने से भी बच रहे हैं।

लेकिन वह लगातार भाजपा के चुनावी वार रूम में बैठकर हर क्षेत्र पर नजर बनाए  हुए हैं। वह पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और चुनाव जीतने के रणनीति को अमलीजामा पहनाते हुए चुनाव प्रचार की हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं। जानकारों की मानें तो विनोद तावड़े एनडीए उम्मीदवारों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए अपने दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं को लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं।

वह नहीं चाहते हैं कि चुनाव प्रचार और मतदाताओं को गोलबंद करने में कोई चूक रह जाए, जिससे महागठबंधन को फायदा मिल जाये। यही कारण है कि मीडिया से दूरी बनाते हुए विनोद तावड़े लगातार अपनी मुहिम में दिन रात जुटे हुए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो विनोद तावडे हर उन छोटे-छोटे पहलुओं पर ध्यान रख रहे हैं, जिसकी चूक से एनडीए को नुकसान न उठाना पड़े।

उधर, कांग्रेस आलाकमान ने अविनाश पांडेय को बिहार में स्थिति मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंप पटना में कैंप करने के लिए भेज दिया है। बता दें कि कांग्रेस को ऐसा कदम इसलिए उठाना पड़ा, क्योंकि पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर काफी नाराजगी बढ़ गई थी। ऐसे में पार्टी ने उन्हें संकटमोचक बनाकर बिहार भेजा है।

हालांकि इस दौरान वह भी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो चुनाव वार रूम में बैठकर वह हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं। नाराज कांग्रेस नेताओं को समझाने के साथ-साथ महागठबंधन के पक्ष में नेताओं को जी जान लगाकर काम करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में बिहार में दो राष्ट्रीय दलों के संकट मोचक के तौर पर महाराष्ट्र की अहम भूमिका देखी जा सकती है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारपटनामहाराष्ट्रनागपुरमुंबईBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?