लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे बिहार में 12 रैलियां, 23 अक्टूबर से शुरुआत, जानें पूरा कार्यक्रम

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2020 12:53 IST

Bihar Election 2020: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के प्रचार के तहत 12 रैलियां करेंगे। बीजेपी की ओर से इस बारे में कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधासभा चुनाव में प्रचार के तहत पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे 12 रैलियां 23 अक्टूबर को सासारम, गया, भागलपुर मे रैली, इसके बाद 28 अक्टूबर, 1 नवंबर और 3 नवंबर को भी पीएम की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा-2020 के तहत चुनाव प्रचार के लिए राज्य में कुल 12 रैलियां होंगी। इसकी शुरुआत 23 अक्टूबर से होगी। देवेंद्र फड़नवीस ने ये जानकारी दी। फड़नवीस ने बताया कि 23 अक्टूबर को सासारम, गया, भागलपुर में पीएम मोदी तीन रैली करेंगे। 

इसके बाद 28 अक्टूबर को पीएम दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में पीएम मोदी की रैली होगी जबकि 3 तारीख को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया में तीन रैलियां होंगी। बिहार विधानसभा चुनाव इस बार तीन चरणों में है जिसकी घोषणा पहले ही निर्वाचन आयोग कर चुका है।

बता दें कि बिहार में एनडीए और महागठबंधन दोनों ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। नीतीश कुमार भी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। साथ ही वर्चुअल रैली भी वे कर रहे हैं। इस बार भी बिहार में जेडीयू और बीजेपी साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

जेडीयू 122 और बीजेपी 121 सीटों पर इस बार चुनाव लड़ रही है। जेडीयू ने अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हम पार्टी को 7 सीटें दी है तो वहीं बीजेपी ने मुकेश सहनी की VIP पार्टी को अपने कोटे से 11 सीट दी है। हालांकि, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) इस बार बिहार में एनडीए का हिस्सा नहीं है। चिराग पासवान ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भाजपा के कई नेता भी एलजेपी में शामिल हुए हैं।

वहीं, महागठबंधन की बात करें तो राज्य की 243 सीटों में से 144 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), 70 सीटों पर कांग्रेस और 29 सीटों पर वाम दल चुनावी मैदान में हैं। वाम दलों को मिली 29 सीटों में से भाकपा को 6 सीटें, माकपा को 4, भाकपा माले को 19 सीटें दी गई हैं। 

महागठबंधन ने सभी 243 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) पर होगा। रिजल्ट 10 नवंबर को आएंगे।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर