लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूल तय! राहुल गांधी और तेजस्वी के बीच बातचीत के बाद बनी बात, जल्द होगा ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2020 15:12 IST

Bihar Assembly Election: बिहार में महागठबंधन की सीटों पर बात तय हो गई है। सूत्रों के अनुसार बहुत जल्द ही सीटों की घोषणा हो जाएगी। बिहार में तीन चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में महागठबंधन की सीटों पर बात तय, कांग्रेस पार्टी 70 सीटों पर लड़ सकती है चुनावराहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच हुई बातचीत के बाद सीटों पर बनी बात, सूत्रों के अनुसार जल्द होगी घोषणा

बिहार में महागठबंधन की सीटों को लेकर जारी मथापच्ची अब खत्म हो गई है और बहुत जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार आज शाम तक सीटों का ऐलान कर दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक आरजेडी 135 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस पार्टी 70 और विकासशील इनसान पार्टी (वीआईपी) 10 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी माले (CPI ML) को चुनाव लड़ने के लिए 19 सीटें मिल सकती है। फिलहाल इन सब पर आधिकारिक बयान आने बाकी हैं।

राहुल गांधी और तेजस्वी के बीच बातचीत से बनी बात

महागठबंधन में काफी समय से सीटों को लेकर खींचतान चल रही थी। खासकर कांग्रेस सीटों को लेकर अड़ी हुई थी। सूत्रों के अनुसार सीट शेयरिंग पर कांग्रेस ने अपना रुख नरम किया। वहीं, आरजेडी ने भी कुछ कदम पीछे खींचे। आरजेडी करीब 150 सीटों पर पहले चुनाल लड़ना चाहती थी। बहरहाल, बढ़ती खींचतान के बीच राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के बीच बातचीत भी हुई।

गौरतलब है कि कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने हाल में तेजस्‍वी यादव के अनुभव और योग्‍यता पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि अगर सीटों पर बात नहीं बनी तो कांग्रेस हर स्थिति के लिए भी तैयार है। इसपर आरजेडी की ओर से पलटवार किया गया था। 

आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में कुछ बड़प्पन दिखाए। कांग्रेस का फैसला उसके विवेक पर होना चाहिए और हम चाहते है कांग्रेस हमारे साथ रहे।

शिवानंद तिवारी ने कहा था कि कांग्रेस देश भर में चुनाव लड़ती है. ऐसे में उनको जिद छोड़ देनी चाहिए। आरजेडी पर दबाब नहीं बनाना चाहिए. हमारा गर्दन दबा कर हमारी कीमत पर चुनाव लड़ना सरासर अन्याय है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०महागठबंधनराहुल गांधीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ