लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: LJP को वोटकटवा बता रही है भाजपा, पर इस उम्मीदवार के पक्ष में खुलकर आए चिराग पासवान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2020 15:13 IST

बिहार विधानसभा चुनाव में अद्भुत रंग देखने को मिल रहे हैं. सबसे अजब स्थिति चिराग पासवान और एलजेपी पार्टी की है. एलजेपी अकेले बिहार में चुनाव लड़ रही है लेकिन साथ ही बीजेपी को समर्थन देने की भी बात कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के समर्थन में आए, कार्यकर्ताओं से जीत दिलाने की अपीलजमुई विधानसभा सीट से भाजपा ने श्रेयसी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी ही अजीब स्थिती देखने को मिल रही है. भाजपा और लोजपा के बीच जारी द्वंद के बीच स्थिती ऐसी बन गई है कि तुम्हीं से मोहब्बत और तुम्हीं से लड़ाई. भाजपा एक ओर जहां लोजपा को वोटकटवा कहकर खुद अलग होने की बात कह रही है, वहीं लोजपा है कि वह साथ छोड़ने को तैयार दिखती नही है.

यहां तक कि अमित शाह ने भी पूरी तरह से यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का लोजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है. वे साफ तौर पर कह चुके हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ही बीजेपी का साथ छोडकर गई है. इसके बावजूद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का दिल भाजपा और उसके प्रत्याशियों के साथ है. चिराग पासवान ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की हैं. 

भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह को समर्थन

जमुई विधानसभा सीट से भाजपा ने श्रेयसी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है और इसी जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान सांसद हैं. उन्होंने श्रेयसी सिंह को अपनी छोटी बहन बताते हुए लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से अपील की है कि उन्हें भारी समर्थन देते हुए जीत दिलाएं. 

बता दें कि श्रेयसी सिंह इंटरनेशनल स्तर की शूटर रह चुकी हैं और इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट से मैदान में हैं. ऐसे में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के बेटी और नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह के लिए चिराग पासवान ने जमुई की जनता से वोट मांगा है. 

चिराग ने श्रेयसी का खुल कर समर्थन किया है. श्रेयसी के समर्थन में उन्होनें ट्वीट कर लिखा है कि ‘जमुई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी छोटी बहन श्रेयसी सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं. लोजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है की श्रेयसी की मदद करें. भाजपा प्रत्याशी और लोजपा प्रत्याशी ही मिल कर युवा बिहार नया बिहार बनाएंगे. जदयू को दिया गया एक भी वोट शिक्षकों को लाठी खाने पर मजबूर करेगा.’ 

श्रेयसी सिंह स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी हैं और उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रह चुकी है. जमुई में श्रेयसी सिंह के सामने महागठबंधन की ओर से राजद के निवर्तमान विधायक विजय प्रकाश के भाई जय प्रकाश नारायण यादव के साथ है. वही, पूर्व विधायक अजय प्रताप रालोसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020चिराग पासवानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतमिशन बिहार पर बीजेपी?, नीतीश कुमार का “दिल्ली प्लान” तैयार, 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं जदयू प्रमुख?, 19 साल से मुख्यमंत्री?

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?