लाइव न्यूज़ :

Bihar Assembly Deputy Speaker: महेश्वर हजारी की जगह नरेंद्र नारायण यादव बनेंगे बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष, बहुमत के कारण निर्विरोध चुने जाएंगे जदयू नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2024 15:27 IST

Bihar Assembly Deputy Speaker: जदयू के नेता महेश्वर हजारी ने कल 21 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व मंत्री 73 वर्षीय यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा।" कैबिनेट में शामिल किए जाने या अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की अटकलें हैं।

Bihar Assembly Deputy Speaker: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जदयू के नेता महेश्वर हजारी ने कल 21 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा जैसे वरिष्ठ राजग नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व मंत्री 73 वर्षीय यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा, "मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा।" सदन के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है। हजारी को कैबिनेट में शामिल किए जाने या अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की अटकलें हैं।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyनीतीश कुमारNitish Kumarतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम