लाइव न्यूज़ :

बिहार: छठ पूजा के दौरान समस्तीपुर, औरंगाबाद और सहरसा में हादसे, अब तक सात लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2019 09:31 IST

Chhath Puja 2019: छठ पर्व पर भारी भीड़ और भगदड़ की वजह से अलग-अलग जगहों से कई लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा के दौरान मंदिर की एक दीवार गिर गई।दूसरी घटना औरंगाबाद जिले के देव में सूर्य कुंड की है।तीसरी घटना बिहार के सहरसा के सत्तर कटैया की है।

छठ पर्व पर भारी भीड़ और भगदड़ की वजह से अलग-अलग जगहों से कई लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा के दौरान मंदिर की एक दीवार गिर गई। इसमें दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है।

दूसरी घटना औरंगाबाद जिले के देव में सूर्य कुंड की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान भीड़ काफी बढ़ गई थी। अर्घ्य देने के बाद लौटते वक्त भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग गिरकर दब गए। 

हादसे में दो बच्चों की मौत गई। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ितों को मुआवजा देने की बात कही है। स्थानीय नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है और हादसे पर गहरा दुख जताया है।

तीसरी घटना बिहार के सहरसा के सत्तर कटैया की है। यहां रविवार सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान धेमरा नदी में तीन बच्चे डूब गए। दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि तीसरे बच्चे की खोज जारी है।

गौरतलब है कि चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व रविवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। लोगों ने नदी, तालाब, पोखर, बावली, पूल के किनारे सूर्य को अर्घ्य दिया। कई घाटों पर भारी भीड़ की वजह से अव्यवस्था फैल गई और कुछ हादसे हुए।

टॅग्स :बिहारछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया