लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना से जंग में भारी पड़ रहे हैं लोग: अबतक 5367 लोगों ने दे दी है कोविड-19 को मात, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7602

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2020 16:07 IST

बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटने लगी है. बात करें तो राजधानी पटना की तो यहां दो नए इलाके में कोरोना संक्रमण ने एंट्री मारी है. पटना के किदवईपुरी और भट्टाचार्य रोड में नए संक्रमण के मामले मिले हैं. उसके साथ-साथ पटना शहर और पटना सिटी में भी नए मरीज मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना से जारी जंग में अब लोग भारी पड़ने लगे हैं. बिहार में अभी तक कोरोना के 7602 मरीज मिले हैं

पटना: बिहार में कोरोना से जारी जंग में अब लोग भारी पड़ने लगे हैं. कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जाने लगा .है बिहार में अभी तक कोरोना के 7602 मरीज मिले हैं, जिनमें से 5367 लोगों ने कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होने में कामयबी हासिल कर चुके हैं. हालांकि मरने वालों की संख्या भी 51 हो गई है.

नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले अधिक लोगों के आंकड़े बता रहे कि बिहार में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटने लगी है. बात करें तो राजधानी पटना की तो यहां दो नए इलाके में कोरोना संक्रमण ने एंट्री मारी है. पटना के किदवईपुरी और भट्टाचार्य रोड में नए संक्रमण के मामले मिले हैं. उसके साथ-साथ पटना शहर और पटना सिटी में भी नए मरीज मिले हैं.

 स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में अबतक करीब एक लाख 52 हजार सैंपल की जांच हुई है. इनमें कुल 7602 पॉजिटिव मिले है. यानी कुल जांच का करीब 4.96 फीसद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमे से अब तक 5367 लोग स्वस्‍थ हो चुके हैं. इस बीमारी से राज्य में अबतक 51 लोगों की मौत हुई है. इस बीच कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों को मरीजों की जान बचाने में ब्लड बैंक में खून की कमी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

 बिहार में इस कमी से निपटने के लिए कुछ डॉक्टर और स्वास्थयकर्मी न सिर्फ कोरोना के मरीजों के लिए बल्कि दूसरे मरीजों के लिए रक्तदान कर रहे हैं. इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज के साथ-साथ हम बहुत जटिल सर्जरी भी कर रहे हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा खून की जरूरत पडती है. लोगों के घरों में होने के चलते फिलहाल ब्लड बैंक में खून की कमी है." उन्होंने आगे कहा कि "मैं लोगों से प्रार्थना करता हूं कि वे आगे आएं और रक्तदान करें. इससे बहुत से लोगों की जान बचेगी." 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर