लाइव न्यूज़ :

बिहारः जमुई में 22 करोड़ टन सोने का भंडार, समस्तीपुर के 308 किमी और बक्सर के 52.13 वर्ग क्षेत्र में तेल भंडार, ओएनजीसी को सरकार ने दिया लाइसेंस

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2022 17:58 IST

भारत सरकार ने प्रस्ताव भेजा था. बक्‍सर में गंगा के बेसिन में करीब 52.13 वर्ग किलोमीटर तेल भंडार होने का अनुमान है. जबकि समस्‍तीपुर में तो यह 308.32 वर्ग किमी अनुमानित है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के खान और भूतत्व विभाग से पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन (अन्वेषण) के लिए लाइसेंस का आवेदन दिया है.बिहार सरकार ने ओएनजीसी के आवेदन को मंजूरी दे दी है. बक्सर जिला प्रशासन को इस संदर्भ में एक पत्र आया है.

बिहारः बिहार के बक्सर और समस्तीपुर जिले में तेल के बडे भंडार होने का पता चला है. ओएनसीजी की मानें तो समस्तीपुर जिले के 308 किलोमीटर और बक्सर के 52.13 वर्ग क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. इसके बाद बिहार सरकार ने पेट्रोलियम एक्‍सप्‍लोरेशन लाइसेंस दे दिया है.

भारत सरकार ने भी एक प्रस्ताव भेजा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्‍सर में गंगा के बेसिन में करीब 52.13 वर्ग किलोमीटर तेल भंडार होने का अनुमान है. जबकि समस्‍तीपुर में तो यह 308.32 वर्ग किमी अनुमानित है. ओएनजीसी ने बिहार के खान और भूतत्व विभाग से पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन (अन्वेषण) के लिए लाइसेंस का आवेदन दिया है.

बिहार सरकार ने ओएनजीसी के आवेदन को मंजूरी दे दी है. बक्सर जिला प्रशासन को इस संदर्भ में एक पत्र आया है. बक्सर के जिलाधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस आशय का पत्र जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है कि गंगा के बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थ हो सकतें हैं. तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) का यह अनुमान है कि बक्सर 52.13 किमी और समस्तीपुर में तेल के बड़े भंडार हो सकते हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत जल्दी ही ओएनजीसी के साथ मिलकर स्थल निरीक्षण का कार्य किया जाएगा.

अब पहले चरण में भूकंप डेटा रिकार्ड‍िंग प्रणाली से 2 डी भूकंपिय सर्वेक्षण किया जाएगा. इसके बाद गुरुत्‍वाकर्षण चुंबकीय और मैग्‍नेटो टेल्‍यूरिक सर्वेक्षण होगा. उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्णिया और सीवान जिलों में भी तेल भंडार का अनुमान लगाया गया था. ओएनजीसी ने सीवान के रघुनाथपुर और बक्‍सर के सिमरी में भी सर्वे किया था.

वहां की मिट्टी जांच के लिए भेजी गई थी. इस संबंध में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय का कहना है कि समस्‍तीपुर के गंगा बेसिन में पेट्रोलियम का पता लगाने की अनुमति बिहार सरकार ने ओएनजीसी को दे दी है. 308 वर्ग किमी क्षेत्र में आधुनिक तरीके से पेट्रोलियम की खोज की जाएगी. उन्‍होंने कहा कि पूरी उम्‍मीद है कि यहां तेल का विशाल भंडार जमीन में है.

अगर यहां सर्वेक्षण में तेल मिल जाता है तो समस्‍तीपुर ही नहीं पूरे बिहार की सूरत बदल जाएगी. यहां बता दें बिहार के जमुई जिले में देश की सबसे बडी खान मिलने की बात सामने आई है. भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट के अनुसार जमुई जिले में करीब 22 करोड़ टन सोने का भंडार है. यहां सोना निकालने के लिए बिहार सरकार की अनुमति का इंतजार है.

टॅग्स :बिहारओएनजीसीपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे