लाइव न्यूज़ :

बिहार की पहली महिला डीजीपी हो सकती हैं शोभा आहोतकर!, एसके सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को हो रहा खत्म, जानें कौन हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2022 20:32 IST

बिहारः मौजूदा डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल इसी वर्ष 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। शोभा आहोतकर एक ऐसी अधिकारी हैं, जिनका नाम सुनकर ही अपराधी थर-थर कांपने लगते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिता बलराम आहोतकर हैदराबाद में एक्साइज कमिश्नर थे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद से साल 1989 में पॉलिटिकल साइंस से एमए किया।गृह विभाग ने केंद्रीय कार्मिक महकमा और यूपीएससी को सूबे में मौजूद डीजी रैंक के 11 अधिकारियों की सूची भेज दी है।

पटनाः महाराष्ट्र की रहने वाली व बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी शोभा आहोतकर बिहार में अगला डीजीपी का कमान संभाल सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में पहली बार कोई महिला आईपीएस अधिकारी डीजीपी पद पर तैनात होंगी। दरअसल, राज्य में नए डीजीपी के तैनाती की कवायद अब तेज हो गई है।

मौजूदा डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल इसी वर्ष 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। शोभा आहोतकर एक ऐसी अधिकारी हैं, जिनका नाम सुनकर ही अपराधी थर-थर कांपने लगते हैं। भारतीय पुलिस सेवा की 1990 बैच की सीनियर अधिकारी अहोतकर जन्म से मराठी, शिक्षा से हैदराबादी और मन से बिहारी हैं।

पिता बलराम आहोतकर हैदराबाद में एक्साइज कमिश्नर थे। इस कारण प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की इनकी पूरी पढ़ाई वहीं हुई। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद से साल 1989 में पॉलिटिकल साइंस से एमए किया। फिर पहले ही झटके यूपीएससी की परीक्षा पास की। इनके पिता का भी सपना था कि उनकी बेटी हर हाल में पुलिस सर्विस को ज्वाइन करे, चाहे कैडर कोई भी मिले।

शोभा ने भी अपने पिता से किए वादे को पूरा किया भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद इन्हें बिहार कैडर मिला। इधर, राज्य के गृह विभाग ने केंद्रीय कार्मिक महकमा और यूपीएससी को सूबे में मौजूद डीजी रैंक के 11 अधिकारियों की सूची भेज दी है। जहां विचार-विमर्श करने के बाद सबसे उपर्युक्त कोई 3 अधिकारियों के नाम राज्य सरकार को भेज दिये जाएंगे।

जिसके बाद राज्य सरकार इनमे से किसी एक पर मुहर लगाने के बाद डीजीपी पद पर उनका चयन करेगी। ऐसा माना जा रह है कि इस लिस्ट में बिहार की पहली महिला डीजी शोभा आहोतकर का नाम भी शामिल हो सकता है।

बता दें कि साल 2020 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस ले लिया था जिसके बाद एसके सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। फिर दिसंबर 2020 में इन्हें पूर्णकालिक डीजीपी बनाया गया। वही अब नए डीजीपी की तलाश में सरकार जुटी हुई है।

 

टॅग्स :बिहारIPSपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर