लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू का दामन छोड़ नए पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाह का बड़ा दावा, बोले- "'2024 में पीएम को चुनौती देने की ताकत किसी में नहीं...''

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2023 17:07 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे देश में विपक्ष के दर्जनों प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घूम रहे हैं, लेकिन किसी का एक दूसरे से कोई तारतम्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयानउपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 2024 में पीएम मोदी को चुनौती देने वाला कोई नहीं है उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए में शामिल होने के सवाल पर साधी चुप्पी

पटना: बिहार में जदयू को छोड़ राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी बनाकर उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेंद्र कुशवाहा ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की बातों पर उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को टक्कर देने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में विपक्ष के दर्जनों प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घूम रहे हैं, लेकिन किसी का एक दूसरे से कोई तारतम्य नहीं है।

उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर एक बार फिर सवाल उठाया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर ललन सिंह के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी फैसला करे कि नीतीश कुमार और ललन सिंह में कौन बड़ा नेता है? उन्होंने कहा कि जदयू में अब तक हम लोग यही सुनते रहे कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं।

नीतीश कुमार ने जो कह दिया उसे सब को मानना पड़ेगा। नीतीश कुमार के बाद जब मैंने टिप्पणी की तो मुझे दल से बाहर होना पड़ा। उनकी बात जिस रूप में आई, उन्होंने कोई बंद कमरे में बात नहीं कही। 

सार्वजनिक मंच से कई बार कहा। यहां तक कि विधानमंडल दल की बैठक में तमाम विधायकों के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा किया कि अगला नेतृत्व अब तेजस्वी यादव के हाथ में होगा। इस घोषणा के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कह रहे हैं कि मैंने कब कहा? ऐसे में सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार हैं या ललन सिंह? यह तो तय करना पड़ेगा। 

दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सोमवार को कहा था कि 2025 चुनाव की बात बाद में करेंगे। पहले 2024 का लोकसभा चुनाव है। 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए बनाए जाने के सवाल पर ललन सिंह अपने नीतीश कुमार की घोषणा से अलग बात करते दिखे थे।

इस बीच आज उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जदयू के कई लोग हमारे संपर्क में हैं और जल्द ही नामों का भी ऐलान होगा। उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू को खाली घर बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने आज तक पार्टी में कोई सेकेंड लाइन नेता तैयार नहीं किया है। यह बेहद चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि वे बिहार में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए वे पश्चिम चंपारण से बिहार यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान अगले लोकसभा चुनाव के पहले एनडीए में जाने को लेकर वह चुप्पी साधे रहे।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारBihar BJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया