लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया, दो गुटों में खींचतान के बाद सोनिया गांधी ने लिया फैसला

By भाषा | Updated: November 2, 2019 13:43 IST

हरियाणा विधानसभा के लिए निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में शुक्रवार को बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नया नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्तकांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में शुक्रवार को बैठक हुई थी, इसके बाद सोनिया गांधी पर फैसला छोड़ा गया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया। पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में नेता नियुक्त करने संबंधी निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ा गया था।

पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया को रिपोर्ट दी जिसके बाद उन्होंने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया। इस तरह हुड्डा अब हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। हरियाणा विधानसभा के लिए निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में शुक्रवार को बैठक हुई।

इसके बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नया नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया। सूत्रों के मुताबिक, सीएलपी की बैठक में विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और पूर्व सीएलपी नेता किरण चौधरी का नाम प्रस्तावित किया जिसे लेकर दोनों गुटों में खींचतान शुरू हो गयी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 25 विधायकों ने हुड्डा का समर्थन किया जबकि छह विधायक किरण को सीएलपी नेता बनाने के पक्ष में थे। गौरतलब है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 31 विधायक चुने गए हैं।

टॅग्स :सोनिया गाँधीहरियाणाभूपेंद्र सिंह हुड्डाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम