भूपेश बघेल का बयान- राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जा सकते है

By भाषा | Published: December 8, 2019 06:08 AM2019-12-08T06:08:38+5:302019-12-08T06:08:38+5:30

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जाने में नेतृत्व कर सकते हैं।

Bhupesh Baghel's statement- Rahul Gandhi can take Congress forward | भूपेश बघेल का बयान- राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जा सकते है

भूपेश बघेल का बयान- राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जा सकते है

Highlightsराहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था मां सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जाने में नेतृत्व कर सकते हैं। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उनकी मां सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं।

बघेल ने यहां ‘हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में कहा, ‘‘अगर भविष्य का कोई नेता है तो वह राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के सिवाए कोई नहीं है। वह ईमानदार हैं और जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद (पार्टी के खराब प्रदर्शन की) जिम्मेदारी ली और इस्तीफा दे दिया।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसी कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे पास (कांग्रेस) कार्य समिति है जिसे बने अब एक सदी हो गई है। वह फैसला करती है कि कौन अध्यक्ष बनेगा।

इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता हूं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी ली और इस्तीफा दिया। श्रीमती (सोनिया) गांधी ने फिर से पार्टी की कमान संभाली। सोनिया गांधी के अध्यक्ष के तौर पर वापस आने के बाद से पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। यह दिखाता है कि बदलाव हुआ है।’’ 

Web Title: Bhupesh Baghel's statement- Rahul Gandhi can take Congress forward

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे