लाइव न्यूज़ :

भूपेंद्र पटेल 20 कैबिनेट मंत्रियों संग आज गुजरात के सीएम पद की लेंगे शपथ; पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: December 12, 2022 07:33 IST

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 156 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि 1960 में राज्य के गठन के बाद किसी भी पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की सबसे बड़ी संख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देदोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड मैदान में शपथ समारोह आयोजित होगा। भूपेंद्र पटेल के साथ लगभग 20 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे ।भूपेंद्र पटेल ने 13 सितंबर, 2021 को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

गांधीनगर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल सोमवार को गांधीनगर में लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड मैदान में राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा पटेल को 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, भूपेंद्र पटेल के साथ लगभग 20 कैबिनेट मंत्री भी उसी दिन शपथ लेंगे और अगले ही दिन अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभाल लेंगे।

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 156 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि 1960 में राज्य के गठन के बाद किसी भी पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की सबसे बड़ी संख्या है। 1960 में इस राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में भाजपा की लगातार सातवीं विधानसभा चुनाव जीत सबसे बड़ी जीत है।

पटेल ने 13 सितंबर, 2021 को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें पहली बार 12 सितंबर, 2021 को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। उन्होंने मेमनगर नगर पालिका में एक सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र (अहमदाबाद) से विधायक चुने गए।

अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, पटेल ने 2022 के चुनाव में एक बार फिर घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से 1,91,000 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। गुजरात में भाजपा का यह भारी बहुमत पटेल के नेतृत्व में लोगों के पूर्ण विश्वास को दर्शाता है।

टॅग्स :भूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेलBJPगुजरातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप