लाइव न्यूज़ :

भोपाल: समाधि नहीं ले सके मिर्ची बाबा, जिला प्रशासन ने होटल में किया नजरबंद

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 17, 2019 04:51 IST

भोपाल पहुंचने पर बाबा ने बताया कि समाधि लेने की घोषणा के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. उनके पास करीब 1 हजार फोन काल आए हैं, जिनमें जान से मारने की धमकी दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल पहुंचने पर बाबा ने बताया कि समाधि लेने की घोषणा के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है.बाबा ने बताया कि उन्होंने 5 किलो मिर्ची से हवन किया है, लेकिन मेरे खिलाफ अब 5 टन मिर्ची की हवाएं उड़ाई जा रही है.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकसभा चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह की जीत का दावा करने वाले वैराग्यनंद, मिर्ची बाबा आज जल समाधि लेने के लिए भोपाल तो पहुंचे, मगर प्रशासन की सख्ती के चलते वे जल समाधि नहीं ले सके. प्रशासन ने उन्हें एक आलीशान होटल में दिनभर नजरबंद रखा.

बाबा वैराग्यानंद ने बकायदा भोपाल कलेक्टर को पत्र लिखकर जल समाधि लेने की बात कही थी. बाबा वैराग्यानंद ने 16 जून को समाधि के लिए भोपाल के बड़ा तालाब को चुना है. बाबा ने दावा किया है कि चाहे प्रशासन अनुमति ना दे लेकिन वो 16 जून के दिन जल समाधि जरूर लेंगे. इसके चलते वे आज सुबह भोपाल पहुंचे और एक होटल में रुके थे. उनके पहुंचने की खबर जब जिला प्रशासन को मिली तो प्रशासन सजग हो गया. इसके बाद बाबा को राजधानी के मिनाल क्षेत्र स्थित होटल अवध पैलेश में नजरबंद कर दिया गय. मिर्ची बाबा की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई. कमरे के बाहर पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहे, वे अंदर से जलसमाधी लेने की बात कहते रहे.

मेरा यज्ञ असफल नहीं हुआ, निष्फल हुआ हूं मैं

भोपाल पहुंचने पर बाबा ने बताया कि समाधि लेने की घोषणा के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है. उनके पास करीब 1 हजार फोन काल आए हैं, जिनमें जान से मारने की धमकी दी गई है. उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी से कुछ भी नहीं कहा बोला. बाबा ने मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह उड़ाने का भी आरोप लगाया. बाबा ने बताया कि उन्होंने 5 किलो मिर्ची से हवन किया है, लेकिन मेरे खिलाफ अब 5 टन मिर्ची की हवाएं उड़ाई जा रही है. बाबा के मुताबिक उनकी दिग्विजय सिंह से कोई बातचीत नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरा यज्ञ असफल नहीं हुआ है. जनता जनार्दन का फैसला रहा, मैं उसका सम्मान करता हूं. यज्ञ अनुष्ठान की परंपरा को निभाते हुए निष्फल हुआ है. उसके लेकर मैं जिंदा समाधि लूंगा.

दूसरा मुहुर्त निकालूंगा और लूंगा समाधि

मिर्ची बाबा अब भी जल समाधि को लेकर अडिग हैं. उन्होंने कहा कि आज मुहुर्त के हिसाब से उन्हें 2 बजकर 11 मिनट पर जलसमाधि लेनी थी, मगर अब मुहुर्त चला गया. अब वे दूसरा मुहुर्त निकालेंगे और फिर प्रशासन से समाधि लेने की अनुमति मांगेंगे. फिलहाल उन्होंने 20 जून तक के लिए अन्न-जल त्याग दिया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप