लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने जोधा-अकबर को लेकर दिया विवादित भाषण, राजपूत समाज नाराज, मांगी माफी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2021 13:19 IST

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के अनुसार जोधा और अकबर के बीच कभी प्रेम नहीं था जिन लुटेरों ने सत्ता के लालच में अपनी बेटी को कुर्बान कर दिया। ऐसे लुटेरों से सावधान रहें।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक के भाषण से राजपूत समाज हुआ नाराजविवाद को बढ़ते देख विधायक ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने जोधा-अकबर को लेकर विवादित टिप्पणी की है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा "जोधाबाई से रिश्ता किसने किया था। कोई आई लव यू नहीं था। जोधाबाई और अकबर में क्या था..था? लव था? मोहब्बत थी? कॉलेज में साथ पढ़े थे? कहीं मिले थे? कॉफी हाउस में? जिम में? जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता को चाहने के लिए  बेटी को दांव पर लगा दें ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो, जो तुम्हारे हैं और धर्म को धोखा दे सकते हैं।"

सागर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुत्व पर अपना भाषण देते हुए भाजपा विधायक ने यह विवादित भाषण दिया है। वहीं जब विधायक साहब ये बोल रहे थे तो भाषण सुन रही जनता हंस रही थी। भाषण देते हुए रामेश्वर शर्मा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

वहीं उनके इस भाषण को लेकर उनकी काफी किरकिरी हो रही है। साथ ही राजपूत समाज रामेश्वर के इस भाषण से काफी नाराज है। मामला बढ़ता देख विधायक की ओर से बयान जारी कर माफी मांग ली गई है। विधायक ने कहा कि अगर उनके वक्तव्य से किसी को ठेस पहुंची हो तो वो माफी मांगते हैं। अपने माफीनाम में उन्होंने राजपूतों की शान में कसीदे गढ़ दिए।

उन्होंने कहा- राजपूत समाज हिन्दुत्व का रक्षक रहा है। आदिकाल से आज तक क्षत्रिय वीरों की गाथाएं देश को गौरान्वित करती रही हैं। मैं राजेश्वर शर्मा हिन्दुत्व रक्षक महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज  चौहान की वीर गाथाओं का गौरवगान करता रहा हूं। इतिहास में भले ही अकबर को महान बताया गया हो, लेकिन मेरे लिए अकबर नहीं महाराणा प्रताप महान है।  

उन्होंने अपनी सफाई में कहा है कि चालाक मुगलों की फूट-नीति का वर्णन कर रहा था राजपूत समाज को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था। उन्होंने आगे लिखा,  "यदि मेरे किसी भी शब्द से राजपूत हिन्दू भाई किंचित मात्र भी ठेस पहुंची है तो आपका भाई राजेश्वर शर्मा 100 बार आपके सामने झुकने के लिए तैयार है और आपसे इस हेतु क्षमा चाहता है।" आपको बता दें कि भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। 

टॅग्स :BJPभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया