लाइव न्यूज़ :

भोपाल: मरीजों के उपचार के लिये बुनियादी सुविधाएं नहीं, BMRC के 13 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: January 23, 2020 07:09 IST

बीएमएचआरसी के एक वरिष्ठ सर्जन ने बताया कि संस्थान के 15 डॉक्टरों में से 13 ने आज अपना इस्तीफा अस्पताल निदेशक के कार्यालय को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि बार बार की दलीलों के बावजूद अस्पताल प्रबंधन डॉक्टरों को पदोन्नति नहीं दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल गैस पीड़ितों के उपचार के लिये बनाये गये अस्पताल भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) के 13 डॉक्टरों ने बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मरीजों के उपचार के लिये अनुमति अथवा बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

भोपाल गैस पीड़ितों के उपचार के लिये बनाये गये अस्पताल भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) के 13 डॉक्टरों ने बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मरीजों के उपचार के लिये अनुमति अथवा बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

बीएमएचआरसी के एक वरिष्ठ सर्जन ने पीटीआई भाषा को बताया कि संस्थान के 15 डॉक्टरों में से 13 ने आज अपना इस्तीफा अस्पताल निदेशक के कार्यालय को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि बार बार की दलीलों के बावजूद अस्पताल प्रबंधन डॉक्टरों को पदोन्नति नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमारे पास मरीजों के उपचार के लिये दवाएं और सर्जिकल उपकरण नहीं हैं। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि कई दफा स्थिति इस प्रकार हो जाती है कि हमें आपरेशन की लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है।

इस मामले में प्रतिक्रिया के लिये कई दफा संपर्क करने के बावजूद बीएमएचआरसी की निदेशक प्रभा देसिकन से संपर्क नहीं हो सका। बीएचएमआरसी में अक्सर आने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल में लगभग 4,000 बाह्यरोगी मरीज आते हैं। यह अस्पताल भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को समुचित उपचार की सुविधा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर