लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, बोले- "मैं वादा पूरा करने..."

By अंजली चौहान | Updated: March 13, 2024 14:11 IST

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है ज्यादा डिटेल के लिए नीचे पढ़े...

Open in App

Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आज उनके ऐलान के साथ ही राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। पवन सिंह ने एक्स हैंडल के जरिए सभी को इसकी सूचना दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और माँ से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूँगा, आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है...जय माता दी।"

पवन सिंह की यह घोषणा उस समय में आई है जब हाल ही में उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। हाल ही बीजेपी द्वारा लोकसभा के लिए घोषित 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में भोजपुरी स्टार का नाम शामिल किया गया था। हालांकि, पवन सिंह ने अपना नाम वापस लेते हुए एक्स पर कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे आसनसोल उम्मीदवार घोषित किया। लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारणों से मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।" 

दरअसल, इससे पहले जैसे ही बीजेपी ने पवन सिंह को बंगाल से उम्मीदवार बनाया वैसे ही तृणमूल कांग्रेस ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। टीएमसी ने आरोप लगाया कि भोजपुरी स्टार द्वारा गाए गए कई गानों में बंगाली महिलाओं के बारे में 'भद्दी और असभ्य' टिप्पणियां की गई हैं।

बता दें कि भोजपुरी फिल्म उद्योग में 'पावर स्टार' के नाम से भी जाने जाने वाले सिंह 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने प्रतिज्ञा, सत्या और हर हर गंगे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा अर्जित की है।

टॅग्स :पवन सिंहलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'