लाइव न्यूज़ :

मोदी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी भीम सेना, राहुल गांधी को समर्थन के संकेत

By शीलेष शर्मा | Updated: March 9, 2019 09:08 IST

भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने घोषणा की है कि बनारस में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ यदि विपक्ष कोई सशक्त उम्मीदवार देने में कामयाब नहीं हुआ तो भीम सेना अपना उम्मीदवार उतारेगी

Open in App
ठळक मुद्देभीम सेना 11 मार्च से उत्तर प्रदेश में मोर्चा निकालने की तैयारी कर रही है. 'रावण' ने संकेत दिए कि अमेठी में यदि स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में उतरती है तो भीम सेना राहुल के समर्थन में उतरेगी

उत्तर प्रदेश के दलित मतदाताओं में गहरी पैठ रखने वाली भीम सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है. भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने घोषणा की है कि बनारस में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ यदि विपक्ष कोई सशक्त उम्मीदवार देने में कामयाब नहीं हुआ तो भीम सेना अपना उम्मीदवार उतारेगी.

'रावण' ने दो टूक कहा कि लोकसभा चुनाव में उसका मकसद नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी को पराजित करना है. क्योंकि मोदी ने देश की संस्थाओं को तोड़-मरोड़कर गंभीर संकट पैदा किया है और देश गंभीर दौर से गुजर रहा है वहीं स्मृति ईरानी ने रोहित बेमुला के मामले में जो रुख अपनाया उससे भीम सेना ना केवल दु:खी है बल्कि उत्तेजित भी है.

'रावण' ने संकेत दिए कि अमेठी में यदि स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में उतरती है तो भीम सेना राहुल के समर्थन में उतरेगी. सपा-बसपा गठबंधन को पूर्व में भीम सेना का समर्थन देने की घोषणा कर चुके 'रावण' ने अपना रुख बदलते हुए कहा कि अब यह समर्थन शर्तों के साथ होगा. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले यह साफ करें कि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने संसद में मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाए जाने की जो वकालत की थी उस पर अखिलेश की राय क्या है. साथ ही अनुसूचित जाति आरक्षण मामले में संसद में सपा के विरोध पर भी अखिलेश को अपना रुख साफ करना होगा.

चुनाव से ठीक पहले भीम सेना 11 मार्च से उत्तर प्रदेश में मोर्चा निकालने की तैयारी कर रही है. जो उत्तरप्रदेश से शुरू होकर 15 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगा और लोगों को बताएगा कि देशभर में भीम सेना की कितनी ताकत है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभीम आर्मीवाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत