लाइव न्यूज़ :

हाथरस जाते समय भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आजाद को पुलिस ने किया 'नजरबंद', ट्वीट करके कही ये बात

By भाषा | Updated: October 1, 2020 07:35 IST

भीम आर्मी प्रमुख द्वारा शुरू आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक आजाद और दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु बाल्मीकि मंगलवार रात 10 बजे लापता हो गए। उस समय वह दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के साथ हाथरस जा रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार के साथ दिल्ली से हाथरस जा रहे थे उन्होंने कहा पुलिस ने बीच रास्ते में ही उन्हें हिरासत में ले लिया और अब उन्हें सहारनपुर में नजरबंद कर दिया गया है ।

सहारनपुर: भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को कहा कि वह सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार के साथ दिल्ली से हाथरस जा रहे थे लेकिन उत्तरप्रदेश पुलिस ने बीच रास्ते में ही उन्हें हिरासत में ले लिया और अब उन्हें सहारनपुर में नजरबंद कर दिया गया है ।

आजाद ने ट्वीट किया, ‘‘पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे सरकार और पुलिस की मिलीभगत से रात में ही हमारी बहन का दाह संस्कार परिजनों की गैरमौजूदगी और उनकी बिना मर्जी के किया गया। इन लोगों की नैतिकता मर चुकी है। मुझे इनकी पुलिस ने रात हिरासत में लिया और अब सहारनपुर लाकर मुझे नज़रबंद कर दिया गया। लेकिन हम लडेंगे।’’ उन्होंने सहारनपुर पुलिस द्वारा उन्हें जारी किए गए एक नोटिस की तस्वीर भी साझा की है ।

इसमें कहा गया है, ‘‘आपको अवगत कराना है कि जनपद में धारा 144 लागू है। विश्वसनीय सूत्रों से संज्ञान में आया है कि आपके भ्रमण अथवा आचरण से भीड़ एकत्र हो रही है, इससे शांति भंग होने का खतरा है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना हो सकती है । इसलिए आपको अवगत कराया जाता है कि वर्तमान में आप अपने घर में मौजूद रहेंगे। ’’

स्थानीय फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज चौधरी द्वारा जारी आदेश में आजाद को आगाह किया गया है कि निर्देश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संपर्क किए जाने पर चौधरी ने कहा कि नजरबंद नहीं किया गया है लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर आजाद को घर में ही रहने को कहा गया है । उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे आदेश की कोई समय सीमा नहीं होती।’’

भीम आर्मी प्रमुख द्वारा शुरू आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक आजाद और दिल्ली इकाई के प्रमुख हिमांशु बाल्मीकि मंगलवार रात 10 बजे लापता हो गए। उस समय वह दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के साथ हाथरस जा रहे थे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशचंद्रशेखर आजादभीम आर्मी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर