भीम आर्मी रैली: चंद्रशेखर ने अखिलेश-मोदी पर साधा निशाना, पर मायावती का नहीं लिया नाम, 'महागठंधन' को दिया समर्थन

By पल्लवी कुमारी | Published: March 15, 2019 04:37 PM2019-03-15T16:37:28+5:302019-03-15T16:37:28+5:30

भीम आर्मी बहुजन हुंकार रैली: चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका टारगेट दिल्ली में नीला झंडा लहराना है। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की बहन का आशीर्वाद उनके साथ है। चंद्रशेखर ने अपनी सारी संपत्ति समाज के नाम करने की घोषणा की है।

Bhim Army Delhi jantar mantar bahujan hunkar rally chandrashekhar azad ravan | भीम आर्मी रैली: चंद्रशेखर ने अखिलेश-मोदी पर साधा निशाना, पर मायावती का नहीं लिया नाम, 'महागठंधन' को दिया समर्थन

भीम आर्मी रैली: चंद्रशेखर ने अखिलेश-मोदी पर साधा निशाना, पर मायावती का नहीं लिया नाम, 'महागठंधन' को दिया समर्थन

Highlightsभीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि अगर बात संविधान की आएगी तो भीमा कोरेगांव भी दोहरा देंगे।भीम आर्मी ने मान्यवर साहब कांशीराम जी के जन्मदिवस पर इस रैली का आयोजन किया है। 

लोकसभा चुनाव 2019 की गहमागहमी के बीच शुक्रवार(15 मार्च) को दिल्ली में भीम आर्मी की रैली में चंद्रशेखर आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर ने पीएम मोदी को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि वे उन्हें इस बार संसद नहीं जाने देंगे। चंद्रशेखर ने साथ ही अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। लेकिन पूरे भाषण में बसपा सुप्रीम मायावती का नाम नहीं लिया। चंद्रशेखर ने कहा कि उनका यूपी में 'महागबंधन' को पूरा समर्थन है। चंद्रशेखर ने इस रैली का नाम बहुजन हुंकार रैली दिया है। रैली में वरिष्ठ नेता शरद यादव भी मौजूद थे। शरद यादव ने कहा कि आने वाला चुनाव नई आजादी का चुनाव है। मोदी अमित शाह के आने पर वोट देने अधिकार खत्म हो जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'बनारस में मोदी को हराने जाउंगा। मैंने 79 सीट पर समर्थन दिया है। नेता बनना होता तो रिजर्व सीट से लड़ता। मोदी जी को संसद नहीं जाने दूंगा। मोदी दलित विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे हम उनके खिलाफ ही खड़ा होने वाला हूं।' 

चंद्रशेखर ने कहा-  मुलायम सिंह यादव चाहते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बनें तो उन्हें टिकट क्यों दिया?

भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर ने कहा, मुलायम सिंह यादव चाहते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री बनें तो उन्हें टिकट क्यों दिया? अखिलेश को जवाब देना पड़ेगा। चंद्रशेखर ने कहा कि अगर बात संविधान की आएगी तो भीमा कोरेगांव भी दोहरा देंगे।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका टारगेट दिल्ली में नीला झंडा लहराना है। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम की बहन का आशीर्वाद उनके साथ है। चंद्रशेखर ने अपनी सारी संपत्ति समाज के नाम करने की घोषणा की है।

 रैली में वरिष्ठ नेता शरद यादव भी मौजूद थे। शरद यादव ने कहा कि आने वाला चुनाव नई आजादी का चुनाव है। मोदी अमित शाह के आने पर वोट देने अधिकार खत्म हो जाएगा।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बीते दिन 15 मार्च को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर रैली के लिए आह्वाहन किया था। चंद्रशेखर आजाद ने ये संदेश देश के लोगों को एक वीडियो जारी कर दिया था। भीम आर्मी ने मान्यवर साहब कांशीराम जी के जन्मदिवस पर इस रैली का आयोजन किया है। 

यूपी देवबंद में हिरासत में लिए गए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 

मंगलवार को चंद्रशेखर की तबीयत उस समय खराब हो गई जब वह सहारनपुर से दिल्ली के लिए ‘बहुजन सुरक्षा अधिकार यात्रा’ निकाल रहे थे। यात्रा जब देवबंद पहुंची तब अनुमति नहीं मिलने के कारण पुलिस ने यात्रा रोक दी और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। यूपी के देवबंद पुलिस ने भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद सहित 28 लोगों के विरूद्ध नामजद मामला और 150 अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। 

पुलिस ने इनके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 188, 171 एफ, 341, 353 के तहत मामला दर्ज किया है। सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भाषा को बताया कि इनके विरूद्ध आदर्श आचार सहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस की कार्रवाई से नाराज उनके समर्थकों ने राजमार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच अचानक चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए, उनका रक्तचाप बढ़ गया और सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिस पर उन्हें तुरन्त ही एम्बुलेंस से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चंद्रशेखर आजाद का हालचाल जानने अस्पताल पहुंची थीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार(13 मार्च) को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद से अस्पताल में मुलाकात की।एक दिन पहले ही आजाद को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और प्रियंका उनका हालचाल जानने आयीं थीं। प्रियंका करीब आधा घंटा तक अस्पताल में रहीं।

प्रियंका बुधवार शाम अचानक मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने पहुंचीं। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने इतना ही कहा,''चंद्रशेखर से मिलने के लिये अस्पताल आने में कोई राजनीति नहीं है। मैं इस लड़के से मिलने आई हूं, क्योंकि चन्द्रशेखर का संघर्ष मुझे पसंद आया। उसने अपने लोगों के लिए संघर्ष किया है।'' (पीटीआई इनपुट के साथ)

Web Title: Bhim Army Delhi jantar mantar bahujan hunkar rally chandrashekhar azad ravan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे