BJP vs jmm: 10 साल में 740 विधायक और सांसद बीजेपी में शामिल हुए, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा- 2014 से 2024 तक देश ने कई अजीब चीजें देखी हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 19, 2024 08:27 PM2024-02-19T20:27:14+5:302024-02-19T21:05:10+5:30

Bharatiya Janata Party bjp: झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 2014 से 2024 तक देश ने कई अजीब चीजें देखी हैं, जिनमें क्या खाना, पहनना पढ़ना और क्या सुनना है, यह भी शामिल है।

Bharatiya Janata Party bjp 740 MLAs and MPs joined BJP in last 10 years JMM leader Supriyo Bhattacharya said From 2014 to 2024 country has seen many strange things what to eat, wear, read and what to listen | BJP vs jmm: 10 साल में 740 विधायक और सांसद बीजेपी में शामिल हुए, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा- 2014 से 2024 तक देश ने कई अजीब चीजें देखी हैं...

file photo

Highlightsविपक्ष में हर कोई भ्रष्ट है, जबकि भाजपा में हर कोई साफ-सुथरा है।लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं, वे देशद्रोही हैं।भाजपा ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Bharatiya Janata Party bjp: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को दावा किया कि बीते 10 साल में ऐसे कम से कम 740 विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं जिनके खिलाफ केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए झामुमो ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने यह कहावत अपना ली है कि ‘मेरी बात मानो या अपना रास्ता लो’ और कहा कि झारखंड इसकी बेहतरीन मिसाल है। पत्रकारों से बात करते हुए झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 2014 से 2024 तक देश ने कई अजीब चीजें देखी हैं, जिनमें क्या खाना, पहनना पढ़ना और क्या सुनना है, यह भी शामिल है।

भट्टाचार्य ने कहा, “ उनके (भाजपा के) अनुसार, विपक्ष में हर कोई भ्रष्ट है, जबकि भाजपा में हर कोई साफ-सुथरा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं, वे देशद्रोही हैं।” झामुमो नेता ने दावा किया, "पिछले 10 वर्ष में 740 विधायक और सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं जिनमें से ज्यादातर कांग्रेस से हैं और इन पर भाजपा ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

ये लोग अब उनके पसंदीदा हैं।" भाजपा पर कटाक्ष करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने कभी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया था और अब वह ‘कांग्रेस युक्त भाजपा’ है। झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि उनके लिए आदिवासियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है जबकि वे आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि अगर आदिवासी मुख्यमंत्री होगा तो उसका स्थान जेल में होगा।

Web Title: Bharatiya Janata Party bjp 740 MLAs and MPs joined BJP in last 10 years JMM leader Supriyo Bhattacharya said From 2014 to 2024 country has seen many strange things what to eat, wear, read and what to listen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे