लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश ने की घोषणा, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पटना में होगी स्थापित

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2018 16:57 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की देश की राजनीति में जो भूमिका है और जिस तरह से उन्होंने सौहार्द का वातावरण बनाये रखा, इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा. देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को जिस तरह से उन्होंने चलाने की कोशिश की और एकजुट रखा इसके लिए भी उन्हें हमेशा याद किया जायेगा. 

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि भारत रत्न वाजपेयी की प्रतिमा पटना में स्थापित की जायेगी और इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है. साथ ही कहा कि हर साल राजकीय समारोह के रूप में अटल की जयंती मनायी जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की सरकार में मुझे काम करने का मौका मिला. उनके नेतृत्व में मुझे रेल मंत्रालय, कृषि मंत्रालय में काम करने का मौका मिला.

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की देश की राजनीति में जो भूमिका है और जिस तरह से उन्होंने सौहार्द का वातावरण बनाये रखा, इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा. देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को जिस तरह से उन्होंने चलाने की कोशिश की और एकजुट रखा इसके लिए भी उन्हें हमेशा याद किया जायेगा. 

उन्होंने कहा कि अटल जी के प्रति मेरी व्यक्तिगत श्रद्धा है. उनके नेतृत्व में केंद्र में रेल मंत्रालय, कृषि मंत्रालय एवं भू-तल परिवहन मंत्रालय में मंत्री के रूप में मुझे काम करने का अवसर मिला. उनका आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता रहा, जिसे मैं भूला नहीं सकता.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का गठबंधन में व्यवहार सकारात्मक रहता था और वह अविस्मरणीय है. विपक्षियों के प्रति भी उनका व्यवहार देखने लायक रहता था. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी मृत्यु हुई, तो पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षों में किसी राजनेता को इतना सम्मान नहीं मिला. समाज के हर तबके में उनके प्रति श्रद्धा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से हर वर्ष उनकी स्मृति में राजकीय सम्मान मनाने का निर्णय किया गया है. 

बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती आज पूरे राज्य में मनायी गई तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया. पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में किया गया. 

राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा आरती-पूजन एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया.

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीनीतीश कुमारबिहारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?