लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता संतोख सिंह के निधन के बाद रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी के साथ चलते वक्त पड़ा दिल का दौरा और गिर पड़े

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2023 11:28 IST

संतोख सिंह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिर पड़े। कांग्रेस नेता को तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसंतोख सिंह के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा।कांग्रेस नेता के निधन पर भगवंत मान समेत कई राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

पंजाब: कांग्रेस नेता संतोख सिंह का शनिवार दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जमीन पर गिर पड़े। कांग्रेस नेता को तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भारत जोड़ो यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वे वहां चले गए थे। यह दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है।

कांग्रेस नेता के निधन पर भगवंत मान समेत कई राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया- जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से अत्यंत दु:ख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। सांसद के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने लिखा- आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया-  जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

टॅग्स :Santokh SinghBharat Jodo Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSwara Bhaskar Jan Nyay Padyatra: 'भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं', फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा

भारतBharat Jodo Nyay Yatra: सीट शेयरिंग डील के बाद राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश यादव हुए शामिल, बोले- 'भाजपा हटाओ, देश को बचाओ'

भारतBharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बताया सच, कुत्ते के मालिक को क्यों दिया था बिस्किट

भारतBharat Jodo Nyay Yatra: 14 जनवरी शुरू, 67 दिन, 15 राज्य और 110 जिला, 6700 किमी की दूरी, कांग्रेस ने रूट मैप जारी किया, उद्देश्य, यहां जानने योग्य 7 बड़ी बातें

भारतडॉक्टर विजय दर्डा का ब्लॉग: राहुल की यात्रा और गठबंधन की गांठ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया